छत्तीसगढ़ः सिंगर को मारकर किए 10 टुकड़े, हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार,मोटिवेशन गैंग ने दिया वारदात को अंजाम 

गिरफ्तार किया गया आरोपी नईम। - Dainik Bhaskar

गिरफ्तार किया गया आरोपी नईम

भिलाई। स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में 7 अक्टूबर को एक सिंगर का अपहरण करके उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। 10 आरोपियों ने सिंगर को इतना मारा की उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसके शव को कुल्हा़ड़ी से काटकर 10 अलग-अलग टुकड़ों में किया और अलग-अलग जगहों में फेंका था। इस मामले पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं चार आरोपी फरार थे। पुलिस ने उनमें से 3 को पहले गिरफ्तार किया था, उसके बाद अब चौथा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि इस हत्याकांड में चार आरोपी फरार थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग से टीम बनाई गई थी। वह लोग ठिकाना बदल कर रह रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी करके फरार आरोपी हरीश निषाद (24 वर्ष) ग्राम कचलोन, सिमगा जिला बलौदा बाजार, अभिषेक एक्का (24 वर्ष) निवासी जेल के पास कोरबा सहित अभिषेक जंघेल (24 वर्ष) निवासी गोपालपुर, छुईखदान जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। चौथा आरोपी बलौदाबाजार जिला के सिमगा थाना अंतर्गत इमामबाड़ा निवासी नईम खान (25 साल) फरार था। पुलिस ने इसे भी धर दबोचा है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

25 गांव में थी मोटिवेशन गैंग की दहशत
गिरफ्तार आरोपियों द्वारा अपराध को बढ़ावा देने के लिए मोटिवेशन गैंग तैयार किया गया था। गिरफ्तार आरोपी नईम इस गैंग का सक्रिय सदस्य था। वह काफी शातिर था। उसके खिलाफ कई मामले पहले से दर्ज हैं। क्षेत्र 20 से 25 गांव में उसके नाम की दहशत थी। वह व्यापारियों तक से हफ्ता वसूली करता था। साथ ही अवैध शराब और गांजा बेचना इनका मुख्य कार्य था।

सिंगर नीलेश डाहिरे

सिंगर नीलेश डाहिरे

35 फिट गहरे कुंए से निकाला नीलेश का मोबाइल
आरोपियों ने सिंगर नीलेश डाहिरे का अपहरण करने के बाद बेरहमी से उसकी हत्या कर दी थी। पकड़े जाने के डर से उन्होंने उसका मोबाइल पास के कुएं में फेंक दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने गोताखोरों को 35 फीट गहरे कुएं में उतारा। उसमें 25 फिट पानी भरा था। गोताखोंरों ने बड़ी मुश्किल से नीलेश का मोबाइल फोन निकालकर साक्ष्य के रूप में जब्त कराया है।

सिंगर की हत्या मामले के फरार तीन अन्य आरोपी भी गिरफ्तार

सिंगर की हत्या मामले के फरार तीन अन्य आरोपी भी गिरफ्तार

यह है मामला
स्मृति नगर क्षेत्र में किराय से रहकर म्यूजिक एलबम बनाने वाले नीलेश डाहिरे का बीते 7 अक्टूबर को उसके ही पूर्व परिचित और मुंह बोले मामा ने अपरहण कर लिया था। नीलेश का पता न चलने पर उसके परिजनों ने 17 अक्टूबर को स्मृति नगर चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कुछ दिन बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर सिमगा निवासी अमरजीत उर्फ मोंटू, हरेंद्र उर्फ फोकली, वरुण सोनकर, भोजराम निषाद, मनीष राव और भूपत साहू गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि नीलेश उनका कर्जा नहीं दे रहा था। इसलिए उन्होंने उसे शराब पिलाई। इसके बाद उसे कार से सिमगा लाए और पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी। जब वह मर गया तो उसके शव को 10 टुकड़ों में काटकर अलग-अलग जगह और नदी में फेंक दिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर शव के कुछ टुकड़े बरामद किए थे।