बिलासपुरः महतारी हुंकार रैली शुरू, स्मृति ईरानी ने भरी हुंकार, काला झंडा दिखाने पहुंचे कांग्रेसियों को लिया गया हिरासत में 

बिलासपुर।प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP महिला मोर्चा की महतारी हुंकार रैली में शामिल होने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बिलासपुर पहुंची। जहां छत्तीसगढ़ भवन में पार्टी नेताओं से मुलाकात करने के बाद गांधी चौक से स्मृति ईरानी महतारी हुंकार रैली में शामिल हुई हैं।नेहरु चौक में पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगी। रैली का स्वागत करने गांधी चौक से लेकर जगह-जगह पंडाल बनाया गया है।

महतारी हुंकार रैली हुई शुरू

छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में महतारी हुंकार रैली शुरू हो गई है। जगमल चौक के पटेल ग्राउंड से शुरू हुई महतारी हुंकार रैली गांधी चौक, गोल बाजार, सदर बाजार होते हुए नेहरू चौक पहुंचेगी। केंद्रीय मंत्री के साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह समेत प्रदेश के सभी बड़े नेता भी रैली में शामिल हैं। जगमल चौक से सदर बाजार चौक तक लोगों की लंबी कतारें लगी हैं।​​​​​​​

रायपुर के बीजेपी की तस्वीर।

भाजपा महतारी हुंकार रैली के बहाने 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी यहां संगठन के नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की है। जहां प्रदेश के राजनीतिक हालातों पर चर्चा हुई। बिलासपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया है।

इधर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि, प्रदेश की जनता सरकार के खिलाफ है,इसीलिए हुंकार रैली में 50 हजार से अधिक की संख्या में महिलाएं पहुंची हैं। राज्य सरकार के खिलाफ जबरदस्त जन आक्रोश है। आज पूरा प्रदेश आतंकित है। महिलाओं पर अत्याचार का आतंक बढ़ा हुआ है।

हुंकार रैली में रमन सिंह मौजूद।

हुंकार रैली में रमन सिंह मौजूद।

रायपुर में बीजेपी दफ्तर के बाहर की तस्वीर।

रायपुर में बीजेपी दफ्तर के बाहर की तस्वीर।

केंद्रीय मंत्री को काला झंडा दिखाने पहुंचे थे कांग्रेसी
इधर, कांग्रेस ने महंगाई, रेल बंदी सहित केंद्र सरकार के जनविरोधी फैसलों के खिलाफ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को काला झंडा दिखाने पहुंचे। जिन्हें पुलिसकर्मियों हिरासत में ले लिया है।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता तिफरा के पास एकत्रित हुए। उन्हें रोकने के लिए पुलिस जवानों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

जगह-जगह चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

जगह-जगह चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।