छत्तीसगढ़ : पहाड़ पर फोटो खिंचाना महिला को पड़ा महंगा, पैर फिसलने से 20 फीट नीचे गिरी और हो गई मौत

बागबाहरा। महासमुंद के खल्लारी माता के दर्शन के लिए पति के साथ खल्लारी पहाड़ चढ़ी महिला की पहाड़ से गिरकर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला पहाड़ पर फोटो खिंचा रही थी, इसी बीच पैर स्लिप हो गया और पहाड़ से गिर गई। चोट लगने के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे बागबाहरा सामुदायिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां महिला की मौत हो गई है।

खल्लारी पुलिस ने बताया कि चित्रलेखा चक्रधारी अपने पति सोनू चक्रधारी के साथ खल्लारी माता के दर्शन के लिए गई हुई थी। खल्लारी माता के दर्शन कर माता के दरबार के पीछे पहाड़ पर फोटो खिंचा रही थी। इस दरमियान दुर्घटना घटित हो गई। यह घटना मंगलवार की बताई गई है। महिला की मौत के बाद पहाड़ों में ही अफरा तफरी मच गया। ग्रामीणों की मदद से तत्काल महिला को बागबाहरा सामुदायिक स्वस्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।