Vaishali Thakkar: ग्लैमर जगत को लग गई है नजर? साल 2022 में ये अभिनेत्रियां फांसी लगाकर दे चुकी हैं जान

वैशाली ठक्कर

वैशाली ठक्कर – फोटो : social media

टीवी जगत से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। कई सीरियल्स से पहचान बनाने वाली मशहूर अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी उम्र महज 30 साल थी। हालांकि ग्लैमर वर्ल्ड में काम करने वाली अभिनेत्री का इस तरह से आत्महत्या करने का कोई पहला मामला नहीं है। साल 2022 की ही बात करें तो कई जानी-मानी एक्ट्रेसेस ने भी अचानक आत्महत्या कर सभी को सकते में ला दिया था।

अभिनेत्री रश्मिरेखा ओझा

अभिनेत्री रश्मिरेखा ओझा – फोटो : सोशल मीडिया

रश्मिरेखा ओझा 
ओडिशा इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री रश्मिरेखा ओझा ने इसी साल जून के महीने में मौत को गले लगा लिया था। जानकारी सामने आई थी कि 23 वर्षीय अभिनेत्री का शव भुवनेश्वर के नयापाली इलाका में उनके किराए के मकान में पंखे पर लटकता मिला था।

Bidisha De Majumdar

Bidisha De Majumdar – फोटो : social media

बिदिशा डे 
21 वर्षीय मॉडल और एक्ट्रेस बिदिशा डे के आकस्मिक निधन ने सभी को हैरान-परेशान कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स में जानकारी सामने आई थी कि 21 साल की बंगाली मॉडल और अभिनेत्री बिदिशा ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। उनका शव उनके फ्लैट पर फंदे से लटका मिला, जिसके बाद पूरी बंगाली इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया था।

पल्लवी डे

पल्लवी डे – फोटो : सोशल मीडिया

पल्लवी डे 
‘मोन माने ना’ शो में मुख्य भूमिका निभाने वाली बंगाली अभिनेत्री पल्लवी डे की भी इसी साल अचानक मौत की खबर  सामने आई थी। जिसे जानने के बाद उनके सह-कलाकारों और प्रशंसक शॉक में आ गए थे। जानकारी  के मुताबिक, 21 वर्षीय अभिनेत्री का कोलकाता के गरफा में अपने फ्लैट में फंदे से झूलता शव मिला था।

manjusha niyogi

manjusha niyogi – फोटो : सोशल मीडिया

मंजुशा नियोगी 
मई साल 2022 में मॉडल और बंगाली टीवी एक्ट्रेस मंजुशा नियोगी का शव उनके फ्लैट पर संदिग्ध हालत में मिला था। इस घटना ने हर किसी को सकते में ला दिया था। जानकारी सामने आई थी कि जानकारी के मुताबिक, जब मंजुशा के माता-पिता अभिनेत्री को फोन कर रहे थे तब वह किसी के फोन का जवाब नहीं दे रही थीं। इसके बाद जब वह मंजुशा को कमरे में देखने गए, तो वहां पर अभिनेत्री का शव पंखे से लटका हुआ मिला।