Congress President Election: दिग्विजय सिंह नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, बनेंगे खड़गे के प्रस्तावक 

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। इससे पहले चुनावी तस्वीर भी लगभग साफ हो गई है। अब सीधा मुकाबला पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच है। दिग्विजय सिंह चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसका एलान उन्होंने खुद किया है। 

खड़गे के होंगे तीन प्रस्तावक

पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में उतर आए हैं। उनकी तरफ से पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, प्रमोदी तिवारी और पीएल पुनिया प्रस्तावक होंगे। 

जी-23 समूह का कोई नेता नहीं भरेगा नामांकन

सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, कांग्रेस के जी-23 समूह का कोई नेता कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं दाखिल करेगा।