छत्तीसगढ़ः चीता इवेंट पर टीएस सिंहदेव का हमला, कहा – नोटबंदी, लॉकडाउन, कोरोना की मौतें नकारकर प्रधानमंत्री ने इसे चीतों का अमृतकाल घोषित कर दिया 

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर अफ्रीकी देश नामिबिया से लाए गए चीतों को मध्य प्रदेश के कुनो पार्क में छोड़ा। इसके लिए पिछले कई दिनों से केंद्र सरकार में उत्सव का माहौल है। इस पूरे इवेंट पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ा हमला किया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने शनिवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, नोटबन्दी की कतारों में लोग मरे। लॉकडाउन में सड़कों पर मजदूर मरे। कोरोना में लाखों परिवार उजड़ गए। हर 4 में से 1 आत्महत्या करनेवाला दिहाड़ी मजदूर है। देश में ज्यादातर आत्महत्या आर्थिक संकट के कारण हुए। यह सब नकार कर प्रधानमंत्री ने इस दौर को चीतों का अमृतकाल घोषित कर दिया।

मंत्री टीएस सिंहदेव ने यह ट्वीट किया है।

मंत्री टीएस सिंहदेव ने यह ट्वीट किया है।

छत्तीसगढ़ के खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने भी चीतों को लाने के इवेंट पर बयान दिया था। भगत ने कहा, देश के प्रधानमंत्री का मानव जीवन, मानव सभ्यता के प्रति लगाव नहीं दिखता। अन्य जीव-जंतुओं को लेकर उनका लगाव अधिक दिखता है। वह वैराग्य की ओर जाने का रास्ता तय कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री बोले, चीता यहां सर्वाइव हो इसकी शुभकामना

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को कहा था, बहुत सारे देशों में इस प्रकार वन्य जीवों का आदान-प्रदान होता है। प्रदेशों के बीच भी होता है। उसमें यह चीता भी लाया जा रहा है। सर्वाइव हो उसके लिए हमारी शुभकामना है। अच्छा है यहां के लोगों को भी चीता देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, सारे जानवर इसी दुनिया के हैं। हम लोग जैसे नार्थ-ईस्ट से लाए थे।