राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस: 70 सालों में लोकतंत्र बना, आठ साल में बर्बाद कर दिया गया

Congress Protest Live Updates Protest Against Inflation and Unemployment, Rahul Gandhi Press Conference Today

मीडिया से बातचीत करते राहुल गांधी – फोटो : ANI

नई दिल्ली।महंगाई, बेरोजगारी, GST और जांच एजेंसी के दुरुपयोग के मुद्दे पर कांग्रेस शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन कर रही है। इस बीच, राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि क्या आप तानाशाही का मजा ले रहे हैं, यहां रोज लोकतंत्र की हत्या हो रही है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा, लोकतंत्र की जो मौत हुई, उससे आपको कैसा लग रहा है? जिस लोकतंत्र को 70 सालों में बनाया गया, उसे आठ साल में खत्म कर दिया गया। उन्होंने कहा, देश में आज लोकतंत्र नहीं है। 

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मौत हो चुकी है। आज चार लोगों की डिक्टेटरशिप है। हम महंगाई ओर जो लोगों को बांटा जा रहा है उस पर बोलना चाहते हैं। हमें पार्लियामेंट हाउस में बोलने नहीं दिया जाता। जो विरोध करता है उसे अरेस्ट किया जाता है। ये हिंदुस्तान की हालत है।

गहलोत बोले- देश में ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई का आतंक
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राहुलजी ने जो कहा आप समझ लें कि देश में क्या हालात हैं। किसी ने नहीं सोचा होगा कि देश में लोगों को लोकतंत्र समाप्त होते देखना होगा। देश में महंगाई बढ़ रही है, संविधान को खत्म किया जा रहा है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। देश में ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई का आतंक है।
देश में खतरनाक खेल हो रहा है, अब समय आ गया है कि जनता को आगे आना होगा। एक्टिविस्ट्स को भी सरकार के खिलाफ खड़े होना होगा। महंगाई का हाहाकार मचा है, जीएसटी के हर दिन नए कारनामे हो रहे हैं। ऐसे में मीडिया को भी आगे आना होगा।

कांग्रेस मुख्यालय पर जुटे कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए। राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा और UP से कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं।

कांग्रेस मुख्यालय पर जुटे कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए। राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा और UP से कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं।

प्रदर्शन के अपडेट्स…

  • प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर को देखते हुए यह फैसला किया गया है।
  • कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि सरकार हमें महंगाई के खिलाफ विरोध करने से रोकना चाहती है, इसलिए लगातार कांग्रेस नेताओं को परेशान कर रही है।

सांसदों का राष्ट्रपति भवन तक मार्च, PM हाउस घेरेंगे
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने प्रदर्शन को लेकर 2 स्तर पर रणनीति तैयार की है। पार्टी के सभी सांसद विजय चौक होते हुए राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेंगे। वहीं पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से PM हाउस तक जाएंगे। यहां वे PM हाउस का घेराव करेंगे।