
नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया। राजस्थान के हनुमानगढ़ के महेश केसवानी की पहली और इंदौर के उत्कर्ष अवधिया की सेकेंड रैंक आई है।
कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट exam.nta.ac.in/NEET पर लॉग इन करके NEET रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट neet.ntaonline.in या exam.nta.ac.in पर भी देखा जा सकता है।
नहीं जारी होगा 75 छात्रों का रिजल्ट
इंदौर के सेंटर्स पर NEET UG परीक्षा देने वाले 75 कैंडिडेट्स ने शिकायत की थी कि 4 मई को आंधी-तूफान और बिजली चली जाने की वजह से उनका पेपर बिगड़ गया। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में दायर याचिकाओं पर 9 जून को सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा है कि NTA इन 75 कैंडिडेट्स को छोड़कर बाकी सभी का रिजल्ट जारी कर सकता है। इन 75 छात्रों का रिजल्ट बाद में जारी किया जाएगा। इसके बाद NEET UG 2025 की फाइनल मेरिट बनेगा।
राजस्थान के महेश बनें ऑल इंडिया टॉपर
नीट यूजी 2025 के टॉप रैंकर्स की सूची में राजस्थान के महेश कुमार ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर पूरे देश में टॉप किया है। उन्होंने 99.9999547 परसेंटाइल स्कोर किया है। उनके बाद मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया को दूसरी रैंक मिली, जबकि महाराष्ट्र के कृषांग जोशी ने तीसरी रैंक प्राप्त की। सभी टॉपर्स सामान्य श्रेणी से हैं।
रैंक | रोल नंबर | अभ्यर्थी का नाम | लिंग | श्रेणी | परसेंटाइल | राज्य |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | 3923210013 | महेश कुमार | पुरुष | सामान्य | 99.9999547 | राजस्थान |
2 | 3003211526 | उत्कर्ष अवधिया | पुरुष | सामान्य | 99.9999095 | मध्य प्रदेश |
3 | 3115101159 | कृषांग जोशी | पुरुष | सामान्य | 99.9998189 | महाराष्ट्र |
4 | 2313103182 | मृणाल किशोर झा | पुरुष | सामान्य | 99.9998189 | दिल्ली (NCT) |
5 | 2301113256 | अविका अग्रवाल | महिला | सामान्य | 99.9996832 | दिल्ली (NCT) |
6 | 2208206152 | जेनिल विनोदभाई भायानी | पुरुष | सामान्य | 99.9996832 | गुजरात |
7 | 3802101056 | केशव मित्तल | पुरुष | सामान्य | 99.9996832 | दिल्ली (NCT) |
8 | 2201115100 | झा भाव्या चिराग | महिला | सामान्य | 99.9996379 | महारा |
20.80 लाख उम्मीदवार हुए थे परीक्षा में शामिल
नीट यूजी 2025 परीक्षा को लेकर छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस साल कुल 22.79 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, लेकिन 20.80 लाख परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हो पाए। नीट यूजी देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, जिसमें हर साल लाखों छात्र MBBS, BDS जैसे कोर्सों में दाखिले के लिए अपनी किस्मत आजमाते हैं।