विमान हादसा: अबतक 100 शव मिलने की खबर, बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी; विमान में सवार थे 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक

फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी और 1.40 बजे हादसा हो गया। उस समय प्लेन 625 फीट की ऊंचाई पर था। - Dainik Bhaskar

फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी और 1.40 बजे हादसा हो गया। उस समय प्लेन 625 फीट की ऊंचाई पर था।

अहमदाबाद । अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार थे। यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश और 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक थे। हादसे की जगह से अब तक 100 शव निकाले जाने की खबर है।

हादसे के बाद पूरे इलाके में राख और जला हुआ मलबा

अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल पर बचाव और राहत कार्य जारी है। घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है।

तकनीकी खराबी की वजह से हादसा

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

हादसे के बाद बिल्डिंग में धंसा प्लेन

प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां डॉक्टर्स रहते थे

प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। बिल्डिंग में रहने वालों को कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है।

करीबी ने बताया- रूपाणी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे

विजय रूपाणी के करीबी नितिन भारद्वाज ने बताया कि एअर इंडिया की इसी फ्लाइट से गुजरात में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। रूपाणी अपनी बेटी से मिलने आ रहे थे। रूपाणी की 12 नंबर सीट थी।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया

अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल पर बचाव और राहत कार्य जारी है। घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है।

अहमदाबाद की सभी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित
सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (एसवीपीआईए) प्रवक्ता ने बताया कि एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के चलते सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अहमदाबाद फिलहाल चालू नहीं है। अगली सूचना तक सभी उड़ान संचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिए गए हैं।

पीएम मोदी और शाह दिल्ली से अहमदाबाद रवाना

पीएम मोदी और अमित शाह दिल्ली से अहमदाबाद रवाना हो गए हैं। उड्ड्यन मंत्री राम मोहन नायडू भी उनके साथ हैं।

एअर इंडिया ने जारी किया हॉटलाइन नंबर
एअर इंडिया ने बयान जारी कर बताया कि फ्लाइट एआई171 ने 1.38 पर उड़ान भरी थी। विमान में 242 यात्री सवार थे, जिनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, एक कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल थे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एअर इंडिया ने जानकारी देने के लिए हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है। एअर इंडिया ने अथॉरिटीज को पूरा समर्थन देने की बात कही है। एअर इंडिया ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है।