
बैंकॉक। थाईलैंड में एअर इंडिया के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। यहां प्लेन में बम होने की सूचना मिली थी। विमान में 156 लोग सवार थे। प्लेन थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रहा था।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने फ्लाइट ट्रैकर ‘फ्लाइट्रेडर24’ के हवाले से बताया कि एअर इंडिया की फ्लाइट ने फुकेट एयरपोर्ट से भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे (स्थानीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे) टेकऑफ किया था। विमान अंडमान सागर के ऊपर एक बड़ा घेरा बनाते हुए पलटा और इसके बाद फुकेट में इमरजेंसी लैंडिग की।
