छत्तीसगढ़: इंस्टा पर ‘LOVE YOU’ लिखकर पत्नी का काटा गला, घरवालों से बोला-हसिया से मार डाला; 4 महीने पहले हुई थी शादी

धमतरी। जिले में मंगलवार को पति ने सब्जी काटने वाले हसिया से अपनी पत्नी का गला काट दिया। बताया जा रहा है कि 3 महीने पहले ही शादी हुई थी। मारने से 3 दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर पत्नी की फोटो अपलोड कर LOVE YOU लिखा था। मामला नगरी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम धनेश्वर पटेल (26) है, जो नगरी का रहने वाला है। धनेश्वर पटेल पेशे से इलेक्ट्रिशियन है। वहीं मृतिका का नाम मीनाक्षी पटेल (22) है। आरोपी पति ने अफेयर के शक में वारदात को अंजाम दिया है।

पहले ये तीन तस्वीरें देखिए….

धमतरी जिले में 3 महीने पहले ही आरोपी ने शादी की, फिर पत्नी को मार डाला। - Dainik Bhaskar

धमतरी जिले में 3 महीने पहले ही आरोपी ने शादी की, फिर पत्नी को मार डाला।

आरोपी पति धनेश्वर पटेल और पत्नी मीनाक्षी पटेल शादी के दौरान डांस करते हुए। - Dainik Bhaskar

आरोपी पति धनेश्वर पटेल और पत्नी मीनाक्षी पटेल शादी के दौरान डांस करते हुए।

आरोपी धनेश्वर ने पत्नी को घर में मारकर घरवालों को बताया कि उसने मीनाक्षी को मार दिया है। - Dainik Bhaskar

आरोपी धनेश्वर ने पत्नी को घर में मारकर घरवालों को बताया कि उसने मीनाक्षी को मार दिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 10 जून मंगलवार सुबह मीनाक्षी के ससुराल वाले खेत में काम करने गए थे। इस दौरान आरोपी पति धनेश्वर और पत्नी मीनाक्षी घर में थे, तभी दोनों के बीच कैरेक्टर शक को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बाद पति धनेश्वर ने हसिया से गला काट दिया।

इस दौरान फर्श और कपड़े खून से सन गए। हमले में महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद खून को फर्श से महिला के कपड़ों से मिटाने की कोशिश भी की है, ताकि सबूत मिट जाए।

अब जानिए कैसे पता चला मर्डर का ?

परिजनों के मुताबिक अपनी पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने उन्हें जानकारी दी कि वह मीनाक्षी को गुस्से में मार डाला है। घर में खून से सनी उसकी लाश पड़ी है। खबर सुनते ही परिवार के लोग सकते में आ गए। आरोपी के छोटे भाई ने पुलिस को सूचना दी।

मर्डर की जानकारी मिलते ही नगरी पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान कमरे में लाश पड़ी थी। महिला के शरीर पर और गले पर गहरे घाव के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। साथ ही परिजनों से वारदात के बारे में पूछताछ की।

ये शादी के बाद की तस्वीर है। इसमें आरोपी धनेश्वर पटेल मीनाक्षी पटेल है। इनकी 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। - Dainik Bhaskar

ये शादी के बाद की तस्वीर है। इसमें आरोपी धनेश्वर पटेल मीनाक्षी पटेल है। इनकी 4 महीने पहले ही शादी हुई थी।

पत्नी को किसी से भी बात नहीं करने देता था पति

परिजनों के मुताबिक धनेश्वर अपनी पत्नी को किसी से भी बात नहीं करने देता था। यहां तक की उसने आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों से भी बात करने से मना करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। मंगलवार को भी दोनों के बीच लड़ाई हुई थी। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया।

इस दौरान परिजनों ने बताया कि आरोपी बिजली फिटिंग का काम करता है। घर के बाकी सदस्य खेती किसानी का काम करते हैं। मीनाक्षी धमतरी के मुजगहन की रहने वाली थी। दोनों की शादी 4 महीने पहले फरवरी में हुई थी, तब से ही दोनों के बीच विवाद चलता आ रहा था।

आरोपी ने पति ने पत्नी को मारने से पहले इंस्टाग्राम में फोटो अपलोड कर LOVE YOU लिखा था। - Dainik Bhaskar

आरोपी ने पति ने पत्नी को मारने से पहले इंस्टाग्राम में फोटो अपलोड कर LOVE YOU लिखा था।

पत्नी संग फोटो डालकर ‘लव यू’ लिखा

परिजनों ने बताया कि आरोपी का मानसिक इलाज चल रहा था। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहता था। इंस्टाग्राम में शशिकांत पटेल के नाम से अकाउंट है।अपने परिवार दोस्तों के साथ उसने कई फोटो अपलोड किया है। वहीं 3 दिन पहले ही पत्नी संग फोटो डालकर उसने ‘लव यू’ लिखा था।

हिरासत में आरोपी, पूछताछ जारी

एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस और फोरेंसिक की टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। मौके से सबूत जुटाए गए हैं। वारदात में शामिल हसिया को भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।