
बिलाईगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में दामाद ने ससुर और 2 बिल्लियों को आरी से काटकर मार डाला। मर्डर से पहले पत्नी को भी पीटा। बुजुर्ग के मना करने पर गुस्सा हो गया। ससुराल में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम राम गिलास खुंटे (61) है। वह लुकापारा गांव का रहने वाला था। आरोपी का नाम ओम प्रकाश जांगड़े (34) है। आरोपी की शादी 17 साल पहले इसी गांव की रेखा बाई से हुई थी। दोनों के 3 बच्चे भी हैं।
जानिए क्या है पूरा मामला ?


