बिलासपुर: गाउन-मुखौटा पहनकर ज्वेलरी शॉप में चोरी, कटर से शटर का लॉक काटा, फिर ले गए बोरे में भरकर नकली सोने और चांदी के गहने

बिलासपुर। जिले में गाउन और मुखौटा चोर गिरोह नजर आया है। चोरों ने रविवार की रात एक ज्वेलरी शॉप का ताला तोड़कर लाखों रुपए के गहने पार कर दिए। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के जयरामनगर का है।

जानकारी के मुताबिक, कोटमीसोनार के रहने वाले संजय सोनी रोज की तरह रविवार देर शाम ज्वेलर्स दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार की सुबह लोगों ने देखा कि, दुकान का शटर टूटा हुआ है। कुछ ही देर में यह खबर व्यापारियों तक पहुंच गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।

चोरी की वारदात संजय ज्वेलरी शॉप में हुई है। - Dainik Bhaskar

चोरी की वारदात संजय ज्वेलरी शॉप में हुई है।

बोरे में गहने भर कर ले गए चोर

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी वीडियो की जांच की। जिसमें 5 चोर शटर तोड़कर अंदर घुसते दिखे, फिर दुकान के अंदर रखे सोने-चांदी के गहनों को बोरी में भरकर ले गए। हालांकि, चोरी की ज्वेलरी की मात्रा और कीमत का पता नहीं चल सका है। पुलिस की टीम सर्च डॉग और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से चोरों की तलाश कर रही है।

दुकान का शटर तोड़कर चोर गिरोह बोरे में गहने भरकर ले जाते दिख रहे हैं। - Dainik Bhaskar

दुकान का शटर तोड़कर चोर गिरोह बोरे में गहने भरकर ले जाते दिख रहे हैं।

पहचान छिपाने गाउन और चेहरे पर कार्टून वाला मुखौटा

खास बात यह है कि चोर गिरोह गाउन और कार्टून वाला मुखौटा लगाए नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में शटर तोड़ने के लिए लोहे का औजार भी है। माना जा रहा है कि चोर गिरोह अपनी पहचान छिपाने के लिए लेडीज गाउन और मुखौटा लगाए थे।

चोर गिरोह नाइटी और कार्टून वाला मुखौटा लगाए नजर आ रहे हैं। - Dainik Bhaskar

चोर गिरोह नाइटी और कार्टून वाला मुखौटा लगाए नजर आ रहे हैं।

चोरी गए गहनों का आकलन नहीं

दुकान संचालक संजय सोनी के अनुसार, चोरों ने लाखों रुपए के गहने चोरी किए हैं। हालांकि यह चोरी कितने की हुई है, अभी स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि डॉग स्क्वायड के जांच करने के बाद ही चोरी हुए गहनों का पता चल सकेगा। इसलिए अभी चोरी के गहनों का सही आकलन नहीं लगाया जा सकता।

चोरी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर जांच कर रही है। - Dainik Bhaskar

चोरी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर जांच कर रही है।

पुलिस बोली- आधा किलो चांदी और नकली गहने ले गए चोर

इस मामले में मस्तूरी टीआई हरीश तांडेकर ने दावा किया है कि, चोर गिरोह केवल आधा किलो चांदी के गहने ही ले गए हैं। दुकान संचालक सोने-चांदी के गहनों को अपने साथ घर ले जाता था। कुछ चांदी के गहने और शो के लिए रखे नकली गहनों को छोड़ कर जाता था। चोरों ने करीब एक लाख कीमती गहनों की चोरी की है।