छत्तीसगढ़: आज 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश के साथ गिरेंगे ओले; प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी ने मचाई जमकर तबाही

रायपुर । प्रदेश में अगले 3 दिन गरज चमक के साथ तेज हवा चल सकती है। कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। 12 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट है। इससे पहले रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार शाम चली आंधी ने जमकर तबाही मचाई। 70 से 74 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ऐसी आंधी 10 साल बाद चली है। देवेंद्र नगर चौक पर शेड गिरने से कई कारें दबी रहीं।

इसने तरपोंगी टोल को पूरी तरह उड़ा दिया। लोहे का स्ट्रक्चर तेज हवा का दबाव नहीं झेल पाया और उड़कर पास में गिर गया। इससे घंटों ट्रैफिक जाम रहा। हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

इन जिलों में आज बारिश की चेतावनी

प्रदेशभर में सैकड़ों जगहों पर पेड़ और होर्डिंग्स गिरने से कई घंटों तक ब्लैकआउट की स्थिति रही। रायपुर में शाम 4 बजे से बिजली गुल रही, कहीं रात 2 बजे तो कहीं सुबह 5 बजे आई। बेमेतरा जिले के राखी जोबा स्थित राइस मिल में आंधी तूफान से धान की बोरियां गिर गई। जिसके नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं पेड़ के नीचे दबने से एक मवेशी की भी जान चली गई।

देखिए तस्वीरों में आंधी-तूफान का असर-

सिमगा में आंधी-तूफान से पूरा टोल प्लाजा ही तहस-नहस होकर सड़क पर गिर गया। - Dainik Bhaskar

सिमगा में आंधी-तूफान से पूरा टोल प्लाजा ही तहस-नहस होकर सड़क पर गिर गया।

बेमेतरा में आंधी तूफान से धान की बोरिया गिरी, दबने से दो मजदूरों की मौत। - Dainik Bhaskar

बेमेतरा में आंधी तूफान से धान की बोरिया गिरी, दबने से दो मजदूरों की मौत।

हवा इतनी तेज थी कि देवेंद्र नगर में टीन शेड गिर गया और नीचे कई कार दब गई। - Dainik Bhaskar

हवा इतनी तेज थी कि देवेंद्र नगर में टीन शेड गिर गया और नीचे कई कार दब गई।

शेड को हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। - Dainik Bhaskar

शेड को हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली गई।

सिविल लाइन में एक निजी स्कूल के सामने पेड़ गिर गया जिससे बाउंड्री वॉल टूट गई। - Dainik Bhaskar

सिविल लाइन में एक निजी स्कूल के सामने पेड़ गिर गया जिससे बाउंड्री वॉल टूट गई।

देर शाम रायपुर में 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चली। - Dainik Bhaskar

देर शाम रायपुर में 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चली।

मौसम बदलने से देर शाम ही अंधेरा छा गया, सड़क में रखे बैरिकेडिंग भी तेज हवा से गिरे। - Dainik Bhaskar

मौसम बदलने से देर शाम ही अंधेरा छा गया, सड़क में रखे बैरिकेडिंग भी तेज हवा से गिरे।

रायपुर सहित कई जगहों पर करीब 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। - Dainik Bhaskar

रायपुर सहित कई जगहों पर करीब 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

क्यों बदला मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण पूर्व राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्र से होते हुए उत्तर केरल तक और पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठा वाड़ा कर्नाटक तक द्रोणिका बनी हुई है। (द्रोणिका एक कम दबाव का क्षेत्र होता है जहां ठंडी और गर्म हवाएं आपस में मिलती हैं)

वहीं वेस्टर्न डिस्टरबेंस और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण गर्मी के मौसम में भी बारिश और ओलावृष्टि हो रही है।

रायपुर में दोपहर बाद बदला मौसम

गुरुवार को रायपुर में तेज धूप रही लेकिन 3 बजे के बाद मौसम बदलने लगा और 4 तेज आंधी तूफान चलने लगा। रायपुर में इस तरह बादल छाए कि 4 बजे ही अंधेरा हो गया।

रायपुर में दिन का तापमान 38.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 2.8 डिग्री कम रहा। रात में भी ठंडी हवाएं चलती रही।

बिलासपुर में सामान्य से 5 डिग्री कम तापमान

बिलासपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब 5 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ये औसत से 3.6 डिग्री कम था। गौरेला पेंड्रा मरवाही में न्यूनतम तापमान 35.02 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया यह भी सामान्य से 4 डिग्री कम रहा।

सरगुजा संभाग में भी दिन का तापमान सामान्य से कम

गुरुवार को सरगुजा संभाग के जिलों में भी दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 3 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल टेम्प्रेचर से 1.8 डिग्री कम था।

दुर्ग रहा सबसे गर्म

गुरुवार को प्रदेश में सबसे गर्म दुर्ग रहा यहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन का तापमान अधिक रहने के बावजूद भी यह सामान्य से 2.8 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 3.2 डिग्री कम है। गुरुवार को दुर्ग संभाग के जिले में भी आंधी चलने के साथ बारिश हुई।