छत्तीसगढ़: प्रदेश में जोरदार आंधी-तूफान…2 की मौत, रायपुर में शेड गिरा, कई कारें दबीं, सिमगा में पूरा टोल प्लाजा तहस-नहस; देखें वीडियो

रायपुर । छत्तीसगढ़ में गर्मी के सीजन में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रायपुर में शाम होते ही अचानक तेज धूल भरी आंधी चली। करीब 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने से कई जगह पेड़ और होर्डिंग्स गिरे हैं।

बेमेतरा जिले के राखी जोबा स्थित राइस मिल में आंधी तूफान से धान की बोरियां गिर गई। जिसके नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पेड़ के नीचे दबने से एक मवेशी की भी जान चली गई। जबकि सिमगा में पूरा टोल प्लाजा ही तहस-नहस होकर सड़क पर गिर गया।

वहीं देवेंद्र नगर में सड़क पर बना शेड गिर गया। इसमें कई कार भी नीचे दब गई। जेसीबी की मदद से टीन शेड हटाने का काम किया गया। पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा भी मौके पर पहुंचे। बातचीत में कहा कि, क्वालिटी और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं हुआ है। कुदरती कहर के आगे क्या कर सकते हैं?

आंधी-बारिश के कारण प्रदेश में दिन का तापमान 5 से 10 डिग्री तक गिरा है। इस वजह से गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

देखिए रायपुर में आंधी-तूफान का असर

बेमेतरा में आंधी तूफान से धान की बोरिया गिरी, दबने से दो मजदूरों की मौत। - Dainik Bhaskar

बेमेतरा में आंधी तूफान से धान की बोरिया गिरी, दबने से दो मजदूरों की मौत।

हवा इतनी तेज थी कि देवेंद्र नगर में टीन शेड गिर गया और नीचे कई कार दब गई। - Dainik Bhaskar

हवा इतनी तेज थी कि देवेंद्र नगर में टीन शेड गिर गया और नीचे कई कार दब गई।

शेड को हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। - Dainik Bhaskar

शेड को हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली गई।

सिविल लाइन में एक निजी स्कूल के सामने पेड़ गिर गया जिससे बाउंड्री वॉल टूट गई। - Dainik Bhaskar

सिविल लाइन में एक निजी स्कूल के सामने पेड़ गिर गया जिससे बाउंड्री वॉल टूट गई।

देर शाम रायपुर में 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चली। - Dainik Bhaskar

देर शाम रायपुर में 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चली।

मौसम बदलने से देर शाम ही अंधेरा छा गया, सड़क में रखे बैरिकेडिंग भी तेज हवा से गिरे। - Dainik Bhaskar

मौसम बदलने से देर शाम ही अंधेरा छा गया, सड़क में रखे बैरिकेडिंग भी तेज हवा से गिरे।

 - Dainik Bhaskar
तेज आंधी तूफान से अवंति विहार में पेड़ गिरा। - Dainik Bhaskar

तेज आंधी तूफान से अवंति विहार में पेड़ गिरा।

कोटा कॉलोनी में एक जगह बिजली खंभा ही गिरने लगा। - Dainik Bhaskar

कोटा कॉलोनी में एक जगह बिजली खंभा ही गिरने लगा।