कोरबा: घर का ताला तोड़कर साढ़े 5 लाख की चोरी, शादी में गया था परिवार

कोरबा। जिले में एक मकान से करीब 5.50 लाख की चोरी हुई है। पाली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 मादन रोड पर स्थित मकान में 2 परिवार रहते हैं। लेकिन शनिवार रात कोई नहीं था। तभी वारदात हुई इसका सीसीटीवी भी सामने आया है।

मामला पाली थाना क्षेत्र का है। चोरों ने करीब 45 मिनट तक घर की तलाशी ली। उन्होंने अलमारी, दीवान, पेटी और लॉकर से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चुराई जिसकी कुल अनुमानित मूल्य 5.50 लाख रुपए है।

जानकारी के मुताबिक, घर का ताला तोड़ने के लिए चोरों ने कटर का इस्तेमाल किया था।

चोरी के बाद अज्ञात युवक थैले में सामान ले जाता दिखा। - Dainik Bhaskar

चोरी के बाद अज्ञात युवक थैले में सामान ले जाता दिखा।

रात 2 बजे हुई वारदात

मकान में रवि शंकर जायसवाल (बबलू) और उनका परिवार नीचे की मंजिल पर रहता है। ऊपरी मंजिल पर उनके छोटे भाई रितेश जायसवाल (रिंकू) का परिवार रहता है, जो नगर पंचायत में क्लर्क हैं।

घटना के समय दोनों परिवार घर से बाहर थे। रितेश परिवार के साथ घूमने गए थे, जबकि बबलू अपने परिवार के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में गए हुए थे। चोरों ने रात करीब 2 बजे वारदात को अंजाम दिया।

चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर गहने और नगद चुराए - Dainik Bhaskar

चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर गहने और नगद चुराए

ताला तोड़ने के लिए कटर का इस्तेमाल किया

चोरी का पता तब चला जब पंचायत कर्मी योगेश रिंकू के घर आया और मुख्य गेट का ताला टूटा देखा। उसने तुरंत मकान मालिक और पाली थाने को सूचित किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोजी कुत्ते की मदद ली, लेकिन वह कुछ दूर जाकर भटक गया। जांच में पता चला कि चोरों ने ताला तोड़ने के लिए कटर का इस्तेमाल किया।

घटना के समय घर में कोई नहीं था - Dainik Bhaskar

घटना के समय घर पर कोई नहीं था

फोन कॉल डिटेल्स की जांच कर रही पुलिस

पाली थाना प्रभारी युवराज तिवारी के अनुसार, पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और फोन कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है। अभी तक कोई विशेष सुराग नहीं मिला है।

थाना प्रभारी ने जल्द ही चोरों को पकड़ने का भरोसा दिलाया है। नगर में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से स्थानीय निवासी भयभीत हैं।

घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। - Dainik Bhaskar

घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।