
कोरबा । कोरबा में नगरीय निकाय चुनाव शाम 5 बजे खत्म हो गया है। इस दौरान कई जगहों पर विवाद की स्थिति बनी। रवि शंकर शुक्ल नगर वार्ड में पोलिंग बूथ के अंदर जाने को लेकर हंगामा हुआ। सूचना मिलते हैं पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया।
बता दें कि, नगर निगम के 66 वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 277 प्रत्याशी थे। यहां 297 मतदान केंद्रों पर 2.67 लाख से अधिक मतदाताओं में से 61.26% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा दीपका, कटघोरा, बांकीमोगरा, पाली और छुरीकला में भी मतदान हुआ।
जिले के नगरीय निकायों में कुल मतदान का प्रतिशत निम्नानुसार है:-
