छत्तीसगढ़: आज कैबिनेट की बैठक, SI-भर्ती पर आ सकता है फैसला; विजन डॉक्यूमेंट, औद्योगिक और नक्सल नीति पर लग सकती है मुहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक आज रायपुर मंत्रालय में दोपहर 12 बजे के बाद शुरू होगी। बैठक में औद्योगिक और नक्सली नीति पर सरकार फैसला कर सकती है। इसके अलावा विजन डॉक्यूमेंट को लेकर भी रणनीति बैठक में बनेगी।

पुलिस भर्ती के नतीजों का इंतजार दो साल से कैंडिडेट कर रहे हैं। इस कैबिनेट बैठक में इसे लेकर भी फैसला लिया जा सकता है। दीपावली से पहले दो से तीन दिनों के भीतर ही नतीजे जारी हो सकते हैं। सरकार की ओर से कैंडिडेट्स को इसके संकेत मिले हैं।

कैबिनेट बैठक के एजेंडों में धान खरीदी की व्यवस्था, प्रदेश के 28 लाख श्रमिकों के लिए योजनाएं शुरू करने का भी प्रस्ताव है जिस पर मुहर लग सकती है।