टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 200+ रन बनाने वाला देश बना भारत, इस साल अब तक जीत चुका 28 मैच

हैदराबाद। भारत ने बांग्लादेश को तीन मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में 133 रन से हरा दिया। टीम इंडिया ने इसी के साथ बांग्लादेश को क्लीन स्वीप कर दिया। रनों के लिहाज से यह भारत की टी20 में तीसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2023 में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड क 168 रन और 2018 में डबलिन में आयरलैंड को 143 रन से हराया था। यह टीम इंडिया की इस साल (2024) 21वीं जीत रही। किसी भी टीम द्वारा एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय जीतने का रिकॉर्ड युगांडा के नाम है। उसने 2023 में 29 मैच जीते थे। वहीं, भारत ने 2022 में 28 मैच जीते थे। भारत और तंजानिया (साल 2022) ने संयुक्त रूप से 21-21 मैच जीते हैं। 2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की जीत का प्रतिशत 95.45 है, जो किसी भी टीम द्वारा एक कैलेंडर ईयर में कम से कम 12 टी20 मैच खेलने वाली टीमों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ है।

T20I में भारत के लिए सबसे बड़ा जीत का अंतर

मैचजीत का अंतरजगहसाल
भारत बनाम न्यूजीलैंड168 रनअहमदाबाद2023
भारत बनाम आयरलैंड143 रनडबलिन2018
भारत बनाम बांग्लादेश133 रनहैदराबाद2024
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका106 रनजोहान्सबर्ग2023
भारत बनाम अफगानिस्तान101 रनदुबई2022
भारत बनाम जिम्बाब्वे100 रनहरारे2024

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20I जीतने वाली टीमें

सालटीमजीत की संख्या
2023युगांडा29
2022भारत28
2022तंजानिया21
2024भारत21*
2021पाकिस्तान20

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 297 रन बनाए। इसी के साथ टीम इंडिया पुरुषों के टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 200 या इससे ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन गई। भारतीय टीम ने ऐसा 37 बार किया है। इसके बाद समरसेट का नंबर आता है। उसने 36 बार ऐसा किया है। वहीं, टीम इंडिया ने इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक छह बार 200 या इससे ज्यादा रन बनाए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 200+ का स्कोर छूने के मामले में टीम इंडिया संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गई। भारत ने साल 2023 में सात बार और जापान ने 2024 में सात बार यह आंकड़ा छुआ है। वहीं, इंग्लैंड ने 2022, दक्षिण अफ्रीका ने 2022 और भारत ने इस साल छह-छह बार 200+ का आंकड़ा छुआ है।

T20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 200+ रन का स्कोर

सालटीमकितनी 200+
स्कोर की संख्या
2023भारत7
2024जापान7
2022इंग्लैंड6
2022दक्षिण अफ्रीका6
2024भारत6*

इस मैच में कुल मिलाकर 70 बाउंड्रीज (छक्के+चौके) लगीं। भारत ने 47, जबकि बांग्लादेश की ओर से 23 बाउंड्रीज लगीं। यह पुरुषों के टी20 क्रिकेट मैच में  बाउंड्रीज का तीसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इस मामले में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच 2023 में सेंचुरियन में खेला गया टी20 शीर्ष पर है। इस मैच में 81 बाउंड्रीज लगी थीं। वहीं, बुल्गारिया और सर्बिया के बीच 2022 में खेले गए टी20 में 71 बाउंड्रीज लगी थीं। भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबले में कुल 461 रन बने। भारत के 297 रन के जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 164 रन ही बना सकी। यह भारत में किसी टी20 अंतरराष्ट्रीय में कुल रनों का दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इससे पहले 2019 में अफगानिस्तान और आयरलैंड के खिलाफ देहरादून में खेले गए मुकाबले में 472 रन बने थे।

पुरुषों की T20I में सबसे अधिक बाउंड्रीज

मैचबाउंड्रीजजगहसाल
दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज81सेंचुरियन2023
बुल्गारिया बनाम सर्बिया71सोफिया2022
भारत बनाम बांग्लादेश70हैदराबाद2024
बुल्गारिया बनाम सर्बिया69सोफिया2022
दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज68जोहान्सबर्ग2015

भारत में किसी T20I में सबसे बड़ा मैच-एग्रीगेट

मैचएग्रीगेट स्कोरजगहसाल
अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड472देहरादून2019
भारत बनाम बांग्लादेश461हैदराबाद2024
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका459मुंबई डब्ल्यूएस2016
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका458गुवाहाटी2022
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया447गुवाहाटी2023