MCD स्थायी समिति के चुनाव को लेकर विधानसभा में हंगामा, AAP ने बताया लोकतंत्र की हत्या

Delhi Assembly Session 2024 Uproar in the assembly over the election of MCD standing committee member

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम में चुनाव के मसले पर दिल्ली विधान सभा में हंगामा हुआ है। आप के विधायकों ने कहा निगम में लोकतंत्र की हत्या हुई। एलजी ने पीछे के रास्ते से चुनाव करवाने की कोशिश की। जबकि चुनाव करवाने की जिम्मेदारी मेयर की होती है। 

भाजपा विधायक अभय वर्मा ने कहा कि निगम चुनाव में आप ने लोकतंत्र की हत्या की। चुनाव की तारीख पहले ही घोषित हो गई है। फिर चुनाव को होने क्यों नहीं होने दे रही है।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल ने गलत तरीके से दिल्ली नगर निगम के स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की। लगता है उप राज्यपाल ने चंडीगढ़ में हुई घटना से सीख नहीं ली। इस घटना से बहुत दुखी हूं।