कोरबा: दो गांव डायरिया की चपेट में, 40 से ज्यादा ग्रामीण पीड़ित; कई जिला अस्पताल रेफर

कोरबा के 2 गांवों में फैला डायरिया।

कोरबा। जिले के पाली विकासखंड के 2 गांव डायरिया की चपेट में आ गए हैं। सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। गांव में हेल्थ कैंप लगाया है। मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार खैराडुबान के दौरीकलारी और चैतमा के भलवामुड़ा गांव में लगभग 40 लोग डायरिया से प्रभावित हैं। गांव में प्रत्येक घर में लोग पीड़ित हैं। 

पाली विकासखंड के 2 गांव डायरिया का प्रकोप। - Dainik Bhaskar

पाली विकासखंड के 2 गांव डायरिया का प्रकोप।

स्वास्थ्य विभाग को मामले की जानकारी मिली तो गांव में कैंप लगाने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य कर्मचारी ने बताया कि प्रभावित में से कई मरीजों को बेहतर स्थिति में ले आया गया है। कई मरीजों को स्टेबल करने के बाद अन्य स्थिति में रेफर करने की कार्रवाई की जा रही है।

16 से 9 मरीज का स्वस्थ हुए 

विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनिल सराफ ने बताया कि दौरीकलारी में डायरिया की शिकायत के बाद फौरन कार्रवाई की गई। 16 में से नौ लोगों को ठीक कर लिया गया है। चैतमा में भी कुछ लोगों के पीड़ित होने की जानकारी मिली है।

डायरिया से पीड़ित मरीजों का इलाज जारी। - Dainik Bhaskar

डायरिया से पीड़ित मरीजों का इलाज जारी।

एक स्थान पर गंदगी जमा होने और उसके नजदीक से ही पानी की आपूर्ति होने से डायरिया फैलने की आशंका है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कनेक्शन को कटवा दिया गया है।

कई मरीज जिला अस्पताल रेफर 

पाली स्वास्थ्य केंद्र में क्षमता से अधिक लोगों को भर्ती किया गया। वार्ड में बेड खाली नहीं होने के कारण बाहर बरामदे में भी इलाज किया गया। जिनकी हालत ज्यादा गंभीर है, उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है