कोरबा: पत्नी को बच्चा नहीं होने पर मार डाला, पति कैरेक्टर पर भी करता था शक; बताया करंट लगने से हुई मौत

कोरबा। पति ने पत्नी को बच्चा नहीं होने और चरित्र शंका में मार डाला। हत्या की वारदात को करंट से मौत दिखाने की साजिश रची, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटने का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला ​​​​हरदी बाजार चौकी क्षेत्र के कटकीडबरी घौरभांठा बस्ती का है।

मिली जानकारी के मुताबिक 16 अगस्त को ममता दिवाकर (22) लाश घर पर मिली थी। जहां उसके पति महेंद्र दिवाकर ने कूलर से करंट लगने से मौत बताया था। गले में कुछ संदिग्ध निशान भी मिले थे। 

दामाद ने बेटी को मार डाला

वहीं मामले में मृतिका ममता के पिता ने दामाद पर हत्या करने की आशंका जताई थी। उन्होंने कहा था कि बेटी की मौत करंट से नहीं, बल्कि उसे मारा गया है। परिजनों ने मामले की शिकायत हरदी बाजार चौकी थाने में की थी। 

2 साल पहले शादी हुई थी दोनों की शादी

उन्होंने बताया कि महेंद्र दिवाकर और ममता दिवाकर की 2 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों परिजनों से अलग रहते थे। दोनों के बीच आए दिन बच्चे नहीं होने के कारण अक्सर दोनों के बीच लड़ाई होती थी। इसके साथ ही और अन्य बातों को लेकर विवाद होते रहता था।

आरोपी ने इसी कूलर से करंट लगने से मौत की बात कही थी। - Dainik Bhaskar

आरोपी ने इसी कूलर से करंट लगने से मौत की बात कही थी।

मां-बाप को फोन पर लड़ाई की देती थी जानकारी

मृतिका के पिता ने बताया कि 16 अगस्त की सुबह ममता की तबीयत खराब थी। गांव के किसी डॉक्टर के पास इलाज कराए थे। वहां से घर लौटने के बाद फिर दोनों के बीच लड़ाई हुई। ममता हमेशा की तरह लड़ाई की जानकारी अपने माता-पिता को फोन कर दी। इससे पति गुस्सा हो गया और मार दिया। 

पुलिस ने हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया। - Dainik Bhaskar

पुलिस ने हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया।

हत्या कर लाश को कूलर के पास रखा

वारदात के बाद आरोपी ने शातिराना तरीके से हत्या को हादसे में बदलने की साजिश की। हत्या के बाद लाश को कूलर के पास रख दिया। इसके बाद खेत में काम कर रहे अपने मां-बाप के पास पहुंचा। उसने बताया कि पत्नी की कूलर से करंट लगने से मौत हो गई।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म

मामले में पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में करंट लगने से मौत की बात नहीं आई। गला घोंटकर हत्या की गई है। आरोपी को दशगात्र कार्यक्रम के बाद थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया। इस दौरान आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई। आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।