छत्तीसगढ़: आदिवासी युवक के साथ गाली-गलौच के मामले में BJP नेता अजय सिंह पार्टी से निष्कासित; कलेक्टर को भी दी थी धमकी

बीजापुर। जिले के भाजपा नेता अजय सिंह को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने आज आदेश जारी किया है। आदिवासी युवक के साथ गाली-गलौच करने के मामले पर पार्टी ने एक्शन लिया है। इसे पार्टी के खिलाफ और अनुशासनहीनता बताया है।

कुछ दिनों पूर्व जिले में कलेक्टर और भाजपा नेता के बीच विवाद का ऑडियो वायरल हुआ था। फोन कॉल पर भाजपा नेता चार दिन में कलेक्टर को हटवाने की धमकी दे रहे थे। वहीं कलेक्टर भी जवाब देते हुए कह रहे थे कि, तेरी इतनी औकात है क्या? विवाद बीजापुर के इसी भाजपा नेता अजय सिंह और कलेक्टर अनुराग पांडे के बीच हुआ था।