छत्तीसगढ़: डिप्टी CM साव के भांजे की डूबने से मौत, 16 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, मिली लाश; दोस्तों के साथ गया था रानीदहरा-जलप्रपात नहाने

कवर्धा। डिप्टी CM अरुण साव के भांजे तुषार साहू (21) की कवर्धा के रानीदहरा वॉटरफॉल में डूबने से मौत हो गई है। रविवार रातभर से 16 घंटे सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद सोमवार सुबह तुषार का शव बरामद कर लिया गया है।

बेमेतरा के नवापारा से तुषार अपने 6 दोस्तों के साथ जल प्रपात की सैर करने के लिए पहुंचा था। शाम करीब 5.30 बजे ये लोग नहाने के लिए वॉटरफाल में उतरे। इसके बाद अचानक से तुषार पानी में गायब हो गया। दोस्त उसकी तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

वॉटरफाल के पास ही युवक के कपड़े मिले हैं। पुलिस के जवान उसे तलाश कर रहे हैं। - Dainik Bhaskar

वॉटरफाल के पास ही युवक के कपड़े मिले थे। पुलिस के जवान उसे तलाश कर रहे थे।

नहाने के दौरान गहरे पानी में समाया

एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि, तुषार साहू साहू अपने दोस्तों के साथ जलप्रपात में नहा रहा था। अचानक से वह गहरे पानी में समा गया और डूबता चला गया।

रविवार को काफी संख्या में वॉटरफॉल पहुंचे थे लोग। - Dainik Bhaskar

रविवार को काफी संख्या में वॉटरफॉल पहुंचे थे लोग।

मानसून में बारिश के दौरान वॉटरफाल अपने शबाब पर रहता है। इस दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक वहां पर पहुंचते हैं। - Dainik Bhaskar

मानसून में बारिश के दौरान वॉटरफाल अपने शबाब पर रहता है। इस दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक वहां पर पहुंचते हैं।

रोजाना हजारों पर्यटक पहुंचते हैं
कवर्धा जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर बोड़ला विकासखंड में रानीदहरा वाटरफॉल है। पर्यटन के लिए फेमस इस जलप्रपात में रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। लगातार कई बार हादसे की जानकारी भी सामने आती रहती है। यहां सुरक्षा के भी कोई खास इंतजाम नहीं हैं।