छत्तीसगढ़: डिप्टी CM अरुण साव का भांजा रानीदहरा वॉटरफॉल में बहा, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन; सुबह से फिर तलाश में जुटी पुलिस-SDRF

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव के भांजा तुषार साहू (21) का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रातभर तक उसकी तलाश करती रही। रविवार को तुषार अपने 6 अन्य दोस्तों के साथ नहाने कवर्धा के रानीदहरा जल प्रपात गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा के नवापारा से तुषार दोस्तों के साथ जल प्रपात की सैर करने के लिए पहुंचा था। शाम करीब 5.30 बजे ये लोग नहाने के लिए वॉटरफाल में उतरे। इसके बाद अचानक से तुषार पानी में गायब हो गया। दोस्त उसकी तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

वॉटरफाल के पास ही युवक के कपड़े मिले हैं। पुलिस के जवान उसे तलाश कर रहे हैं। - Dainik Bhaskar

वॉटरफाल के पास ही युवक के कपड़े मिले हैं। पुलिस के जवान उसे तलाश कर रहे हैं।

पुलिस और SDRF के जवान तलाश में जुटे

पुलिस आसपास के लोगों से भी मदद ले रही है। साथ ही उसके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। SDRF की टीम को भी बुला लिया गया है। जवान जल प्रपात के साथ ही आसपास तलाश कर रहे हैं।

रविवार को काफी संख्या में वॉटरफॉल पहुंचे थे लोग। - Dainik Bhaskar

रविवार को काफी संख्या में वॉटरफॉल पहुंचे थे लोग।

नहाने के दौरान गहरे पानी में समाया

एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि, तुषार साहू साहू अपने दोस्तों के साथ जलप्रपात में नहा रहा था। अचानक से वह गहरे पानी में समा गया और डूबता चला गया। फिलहाल मौके पर बोडला थाना पुलिस की टीम मौजूद है। उसे तलाश किया जा रहा है।

मानसून में बारिश के दौरान वॉटरफाल अपने शबाब पर रहता है। इस दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक वहां पर पहुंचते हैं। - Dainik Bhaskar

मानसून में बारिश के दौरान वॉटरफाल अपने शबाब पर रहता है। इस दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक वहां पर पहुंचते हैं।

रोजाना हजारों पर्यटक पहुंचते हैं
कवर्धा जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर बोड़ला विकासखंड में रानीदहरा वाटरफॉल है। पर्यटन के लिए फेमस इस जलप्रपात में रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। लगातार कई बार हादसे की जानकारी भी सामने आती रहती है। यहां सुरक्षा के भी कोई खास इंतजाम नहीं हैं।