छत्तीसगढ़: राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों का ट्रांसफर; देखें लिस्ट

KTU के कुलसचिव होंगे सुनील कुमार शर्मा; शैलाभ साहू, उमेश पटेल भेजे गए मंत्रालय|छत्तीसगढ़,Chhattisgarh - Dainik Bhaskar

रायपुर। राज्य सरकार ने बुधवार देर शाम राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों का तबादला कर दिया है। सुशील कुमार शुक्ला को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय का नया रजिस्ट्रार (कुल-सचिव) बनाया गया है। इससे पहले वे बस्तर के संयुक्त कलेक्टर पद पर थे।

चर्चित अधिकारी शैलाभ कुमार साहू सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अपर कलेक्टर पद से हटाकर मंत्रालय भेज दिया गया है। वहीं उमाशंकर अग्रवाल अब नगर निगम रायपुर के नए अपर आयुक्त होंगे। इससे पहले वे सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ थे। राजनांदगांव के संयुक्त कलेक्टर उमेश कुमार पटेल भी मंत्रालय भेजे गए हैं।

देखिए लिस्ट…

अधिकारी का नामनई पदस्थापना
शैलाभ कुमार साहूउप सचिव मंत्रालय
लवीना पाण्डेयउप सचिव मंत्रालय
यामिनी पाण्डेय गुप्तासंयुक्त संचालक खेल युवा कल्याण संचालनालय
उमाशंकर अग्रवालअपर आयुक्त, रायपुर निगम
पदुमलाल यादवसंभागीय उपायुक्त (राजस्व), कार्यालय दुर्ग आयुक्त
उमेश कुमार पटेलअवर सचिव, मंत्रालय
अरुण कुमार वर्माविनियामक रजिस्ट्रार, भू-संपदा प्राधिकरण रेरा, रायपुर
सुनील कुमार शर्माकुल सचिव, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विवि रायपुर
सुमन राजसंयुक्त कलेक्टर, खैरागढ़ छुईखदान गंडई
प्रदीप कुमार बैद्यसंयुक्त कलेक्टर, कांकेर
कैलाश प्रसाद वर्माप्रबंधक, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण, नवा रायपुर
शीतल बंसलसंयुक्त कलेक्टर, राजनांदगांव
बहादुर सिंह मरकामडिप्टी कलेक्टर धमतरी
हितेश पिस्दाडिप्टी कलेक्टर, दुर्ग
तरूणा साहू राप्रसेअवर सचिव, मंत्रालय
रानू मैथ्यूजडिप्टी कलेक्टर, उत्तर बस्तर कांकेर
रश्मि वर्माउप संचालक, छत्तीसगढ़ प्रशासन निमोरा, रायपुर अकादमी
अरविंद शर्माउपायुक्त, भू-अभिलेख, नवा रायपुर अटल नगर
महेश शर्माडिप्टी कलेक्टर, बिलासपुर