GPM: एक्स गर्लफ्रेंड की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले का पुलिस ने निकाला जुलूस; गिफ्ट नहीं लौटाने पर किए थे 11 वार

गौरेला। गौरेला में लड़की की हत्या करने वाले आरोपी दुर्गेश प्रजापति का पुलिस ने गुरुवार को जुलूस निकाला। आरोपी को पुलिस उसी जगह लेकर पहुंची, जहां से उसने लड़की का पीछा करना शुरू किया था। इसके बाद वारदात वाले स्थल तक ले गई और सीन रीक्रिएशन कराया।

पुलिस ने हत्या आरोपी का जुलूस निकाला।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार और हत्या के दौरान पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी ने हत्या के बाद उसे फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। 

दरअसल, झगराखाड़ निवासी रंजना यादव की बुधवार को दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने चाकू से कई वार करने के बाद उसका गला रेत दिया था। फिर वहां से भाग निकला था।

 - Dainik Bhaskar

पहले जानिए वारदात वाले दिन क्या हुआ…

रंजना यादव (21) अपने ममेरे भाई के साथ एक्टिवा से मेन रोड स्थित स्टेट बैंक की शाखा पहुंची थी। रंजना जैसे ही एक्टिवा से उतरी एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचा और उस पर धारदार हथियार से एक के बाद एक कई वार कर दिए। इससे रंजना की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रंजना पर 11 वार किए।

वारदात के बाद आरोपी ने धारदार हथियार को लड़की के शव के पास ही फेंक दिया। इसके बाद कुछ देर वहीं खड़ा रहा। पुलिस ने जांच शुरू की और महज 7 घंटे में आरोपी मरवाही के लोहारी गांव निवासी दुर्गेश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। 

पेट्रोल पंप से छुट्‌टी ली, बोला- अब नहीं आऊंगा

पुलिस पूछताछ में दुर्गेश ने बताया कि, वह मरवाही के अमित फ्यूल्स पंप में सेल्समैन का काम करता है। बुधवार सुबह उसने पेट्रोल पंप मालिक को 6 बजे फोन कर छुट्टी मांगी और कहा कि, अब नहीं आऊंगा। इसके बाद मरवाही के गोरखपुर में खड़ा होकर रंजना का इंतजार करने लगा। 

वहां से करीब 3 किमी तक रंजना का पीछा करते हुए गौरेला स्थित स्टेट बैंक पहुंचा। जैसे ही रंजना एक्टिवा से उतरी दुर्गेश उसके पास पहुंच गया। दोनों में करीब 3 मिनट तक बात हुई। फिर जैसे ही रंजना ने आरोपी को मोबाइल लौटाया, उसने चाकू से वार करना शुरू कर दिया। फिर काफी देर तक लाश के पास ही मौजूद रहा। घटनास्थल से भागने के बाद कपड़ा बदला और इलाके में ही घूमता रहा।

अब तस्वीरों में देखिए आरोपी और वारदात…

दुर्गेश प्रजापति को मरवाही के चिचगोहना गांव से गिरफ्तार किया गया। - Dainik Bhaskar

दुर्गेश प्रजापति को मरवाही के चिचगोहना गांव से गिरफ्तार किया गया।

रंजना यादव के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए। - Dainik Bhaskar

रंजना यादव के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए।

गौरेला में दिनदहाड़े युवती की चाकू मारकर हत्या। घटना CCTV ने कैद। - Dainik Bhaskar

गौरेला में दिनदहाड़े युवती की चाकू मारकर हत्या। घटना CCTV में कैद।

आरोपी युवक चेहरे पर कपड़ा बांधकर आया था। - Dainik Bhaskar

आरोपी युवक चेहरे पर कपड़ा बांधकर आया था।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गौरेला पुलिस। - Dainik Bhaskar

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गौरेला पुलिस।

ब्रेकअप हुआ तो गिफ्ट वापस मांगने लगा

पुलिस ने बताया कि, रंजना और दुर्गेश के बीच प्रेम संबंध था। ब्रेकअप होने के बाद रंजना ने 2 महीने से बातचीत बंद कर दी थी और उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था। दुर्गेश अपना गिफ्ट और मोबाइल वापस करने के लिए दबाव बनाने लगा। रंजना की हत्या के लिए उसने ऑनलाइन साइट से 15 दिन पहले चाकू मंगवाया था।

साजिश के तहत उसने रंजना का पीछा किया। फिर बैंक के बाहर उससे बात करता रहा। जैसे ही रंजना ने उसे मोबाइल लौटाया, दुर्गेश ने चाकू पहले उसके पेट में घोंपा और फिर गर्दन व शरीर के अन्य हिस्सों में वार किए। आरोपी हत्या की तैयारी से आया था। वह अपने साथ एक शर्ट और लेकर आया था। घटनास्थल से भागने के बाद कपड़ा भी बदला।