राहुल गांधी सवा तीन लाख वोटों से आगे, स्मृति ईरानी एक लाख वोट से पीछे 

 लखनऊ। रायबरेली और अमेठी में अब परिणाम करीब-करीब तय हो गए हैं। राहुल गांधी करीब सवा तीन लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। उसका जीतना निश्चित हो गया है। इसी तरह अमेठी से स्मृति ईरानी एक लाख से अधिक मतों से पीछे चल रही हैं। उनकी हार करीब-करीब तय है।