कोरबा: सरोज पांडेय 15309 वोट से पीछे

कोरबा। कोरबा लोकसभा सीट के लिए आईटी कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। BJP प्रत्याशी सरोज पांडेय को अब तक 310467 और कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत को 325776 वोट मिले हैं। यहां कांग्रेस 15309 वोट से आगे चल रही हैं। मतगणना केंद्र के बाहर माहौल शांत है। भाजपा के पंडाल में कुर्सियां ​​खाली दिख रही हैं। सड़कें सुनसान हैं।