आज थम जाएगा चुनाव प्रचार: 49 सीटें, 695 उम्मीदवार, राजनाथ से राहुल तक की सीट पर चुनाव, 5वें चरण की खास बातें

नई दिल्ली। पांचवें चरण का चुनाव प्रचार आज थम जाएगा। इस चरण के लिए मतदान 20 मई को है। इस चरण में आठ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की 49 सीटों के लिए वोटिंग होगी। इन प्रदेशों से 695 उम्मीदवार चुनाव मैदान पर हैं। पांचवें चरण के लिए एक संसदीय क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 14 है। जिन उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है उनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत कई हाई-प्रोफाइल चेहरे भी शामिल हैं। 

आइये जानते हैं पांचवें चरण के बारे में सब कुछ…

पांचवें चरण की चर्चित सीटें

राजनाथ सिंह: उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट इस चुनाव में एक चर्चित सीट बनी हुई है। यहां से भाजपा की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनाव मैदान में हैं। भाजपा नेता के सामने सपा ने रविदास मेहरोत्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है। मंत्री रह चुके मेहरोत्रा फिलहाल लखनऊ मध्य विधानसभा सीट से सपा के विधायक हैं। बसपा ने लखनऊ में सरवर मलिक को प्रत्याशी बनाया है। 2019 लोकसभा चुनाव में सीट पर भाजपा से राजनाथ सिंह जीते थे। 2019 में लखनऊ सीट पर 54.78% मतदान दर्ज किया गया था। 

राहुल गांधी: उत्तर प्रदेश की जिन सीटों की सबसे ज्यादा चर्चा होती है, उनमें से एक रायबरेली लोकसभा सीट भी है। ये राज्य की इकलौती सीट है जहां 2019 में कांग्रेस को जीत मिली थी। तब सोनिया गांधी यहां से जीतकर लोकसभा पहुंची थीं। सोनिया अब राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुकी हैं। कांग्रेस ने काफी इंतजार के बाद रायबरेली से राहुल गांधी को चुनाव मैदान उतारा है। भाजपा ने यहां दिनेश प्रताप सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। एमएलसी दिनेश प्रताप फिलहाल योगी सरकार में मंत्री हैं। 2019 में रायबरेली सीट पर कांग्रेस की तरफ से सोनिया गांधी ने भाजपा के दिनेश प्रताप को हराया था। पिछले चुनाव में यहां 54.08% मतदान हुआ था। 

स्मृति ईरानी: केंद्रीय मंत्री और अमेठी की मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी एक बार फिर भाजपा के टिकट पर यहां से मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस ने नामांकन के आखिरी दिन गांधी परिवार के करीबी केएल शर्मा को उम्मीदवार बनाया। बसपा ने यहां नन्हे सिंह चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया है। 2019 में भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को शिकस्त दी थी। पिछले चुनाव में यहां 54.08% लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। 

चिराग पासवान: बिहार में हाजीपुर लोकसभा सीट इस चुनाव की चर्चित सीटों में शुमार है। यहां से एनडीए की तरफ से लोजपा (आर) के चिराग पसवान चुनाव मैदान में हैं। राजद ने हाजीपुर सीट पर शिवचंद्र राम को टिकट दिया है। शिवचंद्र विधायक और बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में हाजीपुर सीट पर लोजपा से पशुपति पारस ने जीत दर्ज की थी। पिछले चुनाव में यहां 55.26% मतदान हुआ था। 

उमर अब्दुल्ला: इस समय कश्मीर की वादियों में पहाड़ों पर भले ही बर्फ गिर रही है लेकिन यहां का सियासी पारा गर्म है। कश्मीर की बारामुला सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला चुनाव लड़ रहे हैं जिसके चलते यह सीट खास हो गई है। उमर के सामने महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी से फैयाज अहमद हैं। पिछले चुनाव में यह सीट नेशनल कॉन्फ्रेंस के अकबर लोन ने जीती थी। 2019 के चुनाव में यहां 34.6% मतदान दर्ज किया गया था। 

पांचवें चरण में मोदी सरकार के ये मंत्री मैदान में

सीटमंत्रीमंत्रालय
मुंबई उत्तरपीयूष गोयलवाणिज्य और उद्योग
मोहनलालगंजकौशल किशोरआवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री
लखनऊराजनाथ सिंहरक्षा मंत्री
अमेठीस्मृति ईरानीमहिला बाल विकास मंत्री
फतेहपुरसाध्वी निरंजन ज्योतिग्रामीण विकास राज्य मंत्री
दिंडोरीडॉ. भारती प्रवीण पवारस्वास्थ्य राज्य मंत्री
कोडरमाअन्नपूर्णा देवीशिक्षा राज्य मंत्री
भिवंडीकपिल पाटिलपंचायती राज राज्य मंत्री
बनगांवशांतनु ठाकुरबंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री

किन-किन राज्यों में मतदान?

प्रदेशसीटउम्मीदवार
उत्तर प्रदेश14144
महाराष्ट्र13264
पश्चिम बंगाल788
बिहार580
ओडिशा540
झारखंड354
जम्मू-कश्मीर122
लद्दाख13
कुल49695

सीटवार उम्मीदवार

राज्यलोकसभा सीटभाजपा+कांग्रेस+अन्य
बिहारमुजफ्फरपुरराज भूषण चौधरी अजय निषाद 
बिहारसीतामढ़ीदेवेश चंद्र ठाकुर(जदयू)अर्जुन राय (राजद) 
बिहारमधुबनीअशोक कुमार यादवअली अशरफ फातमी (राजद) 
बिहारसारणराजीव प्रताप रुडीरोहिणी आचार्य (राजद) 
बिहारहाजीपुरचिराग पासवान(लोजपा (आर))शिवचंद्र राम (राजद) 
जम्मू कश्मीरबारामुला उमर अब्दुल्ला (नेकां)मीर फयाज (पीडीपी)
झारखंडचतराकालीचरण सिंहकेएन त्रिपाठी  
झारखंडहजारीबागमनीष जायसवालजयप्रकाश भाई पटेल 
झारखंडकोडरमाअन्नपूर्णा देवीविनोद सिंह (भाकपा (माले)) 
लद्दाखलद्दाखताशी ग्यालसनसेरिंग नामग्याल 
महाराष्ट्रदिंडोरीडॉ. भारती प्रवीण पवारभास्कर भागरे (एनसीपी (शपा)) 
महाराष्ट्रभिवंडीकपिल मोरेश्वर पाटिलसुरेश म्हात्रे (एनसीपी (शपा)) 
महाराष्ट्रधुलेसुभाष रामराव भामरेशोभा दिनेश बच्छव 
महाराष्ट्रमुंबई उत्तरपीयूष गोयलभूषण पाटिल 
महाराष्ट्रमुंंबई उत्तर-मध्यउज्ज्वल निकमवर्षा गायकवाड 
महाराष्ट्रपालघरहेमंंत सावराभारती कामडी (शिवसेना (यूबीटी))     
महाराष्ट्रमुंंबई उत्तर-पूर्वमिहिर कोटेचासंजय पाटिल (शिवसेना (यूबीटी)) 
महाराष्ट्रनासिकहेमंत गोडसे (शिवसेना)राजाभाऊ वाजे (शिवसेना (यूबीटी)) 
महाराष्ट्रकल्याणश्रीकांत शिंदे (शिवसेना)वैशाली राणे (शिवसेना (यूबीटी)) 
महाराष्ट्रठाणेनरेश म्हस्के (शिवसेना)राजन विचारे (शिवसेना (यूबीटी)) 
महाराष्ट्रमुंंबई उत्तर-पश्चिमरवींद्र वायकर (शिवसेना)अमोल कीर्तिकर (शिवसेना (यूबीटी)) 
महाराष्ट्रमुंंबई दक्षिण-मध्यराहुल शेवाले (शिवसेना)अनिल देसाई (शिवसेना (यूबीटी)) 
महाराष्ट्रमुंंबई दक्षिणयामिनी जाधव (शिवसेना)अरविंद सावंत (शिवसेना (यूबीटी)) 
ओडिशाबरगढ़प्रदीप पुरोहितसंजय भोईपरिणिता मिश्रा (बीजद) 
ओडिशासुंदरगढ़जुएल ओरामजनार्दन देहुरेदिलीप तिर्की  (बीजद)
ओडिशाबोलांगिरसंगीता कुमारी सिंहदेवमनोज मिश्रासुरेश भोई (बीजद)
ओडिशाकंधमालसुकांत कुमार पाणिग्रहीअमीर चंद नायकअच्युतानंद सामंत (बीजद)
ओडिशाअस्काअनिता शुभदर्शिनीदेबकांत शर्मारंजीता साहू (बीजद)
उत्तर प्रदेशमाेहनलालगंजकौशल किशोरआरके चौधरी (सपा)राजेश कुमार (बसपा)
उत्तर प्रदेशलखनऊराजनाथ सिंहरविदास मेहरोत्रा (सपा)सरवर मलिक (बसपा)
उत्तर प्रदेशरायबरेलीदिनेश प्रताप सिंहराहुल गांधीठाकुर प्रसाद यादव (बसपा)
उत्तर प्रदेशअमेठीस्मृति ईरानीकिशोरी लाल शर्मानन्हें सिंह चौहान (बसपा)
उत्तर प्रदेशजालौनभानु प्रताप सिंह वर्मानारायण दास अहिरवार (सपा)सुरेश चंद्र गौतम (बसपा)
उत्तर प्रदेशझांसीअनुराग शर्माप्रदीप जैनरवि प्रकाश (बसपा)
उत्तर प्रदेशहमीरपुरकुंवर पुष्पेंद्र सिंहअजेंद्र सिंह राजपूत (सपा)निर्दोष दीक्षित (बसपा)
उत्तर प्रदेशबांदाआरके सिंह पटेलकृष्णा देवी शिवशंकर पटेल (सपा)मयंक द्विवेदी (बसपा)
उत्तर प्रदेशफतेहपुरसाध्वी निरंजन ज्योतिनरेश उत्तम पटेल (सपा)मनीष सचान (बसपा)
उत्तर प्रदेशकौशांबीविनोद सोनकरपुष्पेंद्र सरोज (सपा)शुभ नारायण (बसपा)
उत्तर प्रदेशबाराबंकीराजरानी रावततनुज पुनियाशिव दोहरे (बसपा)
उत्तर प्रदेशफैजाबादलल्लू सिंहअवधेश प्रसाद (सपा)सच्चिदानंद पांडेय (बसपा)
उत्तर प्रदेशकैसरगंजकरण भूषण सिंहभगत राम मिश्रा (सपा)नरेंद्र पांडेय (बसपा)
उत्तर प्रदेशगाेंडाकीर्ति वर्धन सिंहश्रेया वर्मा (सपा)सौरभ मिश्रा (बसपा)
पश्चिम बंगालबैरकपुरअर्जुन सिंहदेबदुत घोष (माकपा)पार्थ भौमिक (टीएमसी)
पश्चिम बंगालहावड़ारथिन चक्रवर्तीसब्यसाची चटर्जी (माकपा)प्रसून बनर्जी (टीएमसी)
पश्चिम बंगालश्रीरामपुरकबीर शंकर बोसदिप्सिता धार (माकपा)कल्याण बनर्जी (टीएमसी)
पश्चिम बंगालहुगलीलॉकेट चटर्जीमनदीप घोष (माकपा)रचना बनर्जी (टीएमसी)
पश्चिम बंगालआरामबागअरूप कांति दीगरबिप्लब मोइत्रा (माकपा)मिताली बाग (टीएमसी)
पश्चिम बंगालबनगांवशांतनु ठाकुरप्रदीप विश्वासविश्वजीत दास (टीएमसी)
पश्चिम बंगालउलुबेरियाअरुण उदयपॉल चौधरीअजहर मलिकसजदा अहमद (टीएमसी)

2019 में इन 49 सीटों पर कैसे थे नतीजे?

पार्टीसीटें
भाजपा32
शिवसेना7
टीएमसी4
कांग्रेस1
नेकां1
जदयू1
बीजद2
लोजपा1

2019 में कैसी थी वोटिंग?

प्रदेश2019 में वोटिंग %
पश्चिम बंगाल80.13
लद्दाख71.05
ओडिशा67.31
झारखंड65.56
उत्तर प्रदेश58.57
बिहार57.19
महाराष्ट्र55.67
जम्मू-कश्मीर34.6

2019 में पांचवें दौर में सीटवार नतीजे

राज्यलोकसभा सीटपार्टी
उत्तर प्रदेशमाेहनलालगंजभाजपा
उत्तर प्रदेशलखनऊभाजपा
उत्तर प्रदेशरायबरेलीकांग्रेस
उत्तर प्रदेशअमेठीभाजपा
उत्तर प्रदेशजालौनभाजपा
उत्तर प्रदेशझांसीभाजपा
उत्तर प्रदेशहमीरपुरभाजपा
उत्तर प्रदेशबांदाभाजपा
उत्तर प्रदेशफतेहपुरभाजपा
उत्तर प्रदेशकौशांबीभाजपा
उत्तर प्रदेशबाराबंकीभाजपा
उत्तर प्रदेशफैजाबादभाजपा
उत्तर प्रदेशकैसरगंजभाजपा
उत्तर प्रदेशगोंडाभाजपा
ओडिशाबरगढ़भाजपा
ओडिशासुंदरगढ़भाजपा
ओडिशाबोलांगिरभाजपा
ओडिशाकंधमालबीजद
ओडिशाअस्काबीजद
जम्मू कश्मीरबारामुलानेकां
झारखंडचतराभाजपा
झारखंडकोडरमाभाजपा
झारखंडहजारीबागभाजपा
पश्चिम बंगालबनगांवभाजपा
पश्चिम बंगालबैरकपुरभाजपा
पश्चिम बंगालहावड़ाटीएमसी
पश्चिम बंगालउलुबेरियाटीएमसी
पश्चिम बंगालश्रीरामपुरटीएमसी
पश्चिम बंगालहुगलीभाजपा
पश्चिम बंगालआरामबागटीएमसी
बिहारसीतामढ़ीजदयू
बिहारमधुबनीभाजपा
बिहारमुजफ्फरपुरभाजपा
बिहारसारणभाजपा
बिहारहाजीपुरलोजपा
महाराष्ट्रधुलेभाजपा
महाराष्ट्रदिंडोरीभाजपा
महाराष्ट्रनासिकशिवसेना
महाराष्ट्रपालघरशिवसेना
महाराष्ट्रभिवंडीभाजपा
महाराष्ट्रकल्याणशिवसेना
महाराष्ट्रठाणेशिवसेना
महाराष्ट्रमुंबई उत्तरभाजपा
महाराष्ट्रमुंबई उत्तर-पश्चिमशिवसेना
महाराष्ट्रमुंबई उत्तर-पूर्वभाजपा
महाराष्ट्रमुंबई उत्तर-मध्यभाजपा
महाराष्ट्रमुंबई दक्षिण-मध्यशिवसेना
महाराष्ट्रमुंबई दक्षिणशिवसेना
लद्दाखलद्दाखभाजपा