चौथे चरण के चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 40.32% मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा मतदान, जानें कहां रहा सबसे कम

नई दिल्ली। 19 अप्रैल से लेकर 1 जून तक सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज मतदान जारी है। इस चरण में 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर मतदाता 1717 प्रत्यशियों के लिए मतदान कर रहे हैं। पहले-दूसरे और तीसरे चरण के लिए मतदान हो चुका है। इस चरण में कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही एक पूर्व सीएम भी चुनावी मैदान में हैं। चौथे चरण के लिए सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। 

दोपहर एक बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी मतदान?

राज्य9 बजे तक मतदान %11 बजे तक मतदान % 1 बजे तक मतदान %
आंध्र प्रदेश9.0523.1040.26
बिहार10.1822.5434.44
जम्मू कश्मीर5.0714.9423.57
झारखंड11.7827.4043.80
मध्य प्रदेश14.9732.3848.52
महाराष्ट्र6.4517.5130.85
ओडिशा9.2323.2839.30
तेलंगाना9.5124.3140.38
उत्तर प्रदेश11.6727.1239.68
पश्चिम बंगाल15.2432.7851.87