DC vs SRH: छह ओवर में 125 रन, 11 छक्के, 13 चौके, यहां देखें 36 गेंदों का पूरा रोमांच

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज आईपीएल 2024 का 34वां मुकाबला खेला जा रहा है। दिल्ली के अरुण जेट्ली स्टेडियम में जारी इस मैच में हैदराबाद के बल्लेबाजों को आक्रामक रुख अख्तियार करते देखा जा रहा है। सलामी बल्लेबाजी के लिए आए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने ताबडतोड़ बल्लेबाजी के साथ पॉवरप्ले में चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी। हेड ने 11 चौके और छह छक्के लगाए। वहीं, अभिषेक शर्मा ने दो चौके और छह छक्के लगाए। दोनों ने आईपीएल में हैदराबाद के लिए आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर स्कोर बनाया। 

आईपीएल में पॉवरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर
125/0 – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2024*
105/0 – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2017
100/2 – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स, 2014
90/0 – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, 2015
88/1 – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2024*

हेड और अभिषेक के बीच हुई 131 रन की साझेदारी
ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 131 रन की साझेदारी हुई। दोनों ने पहले ओवर से ही दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। हेड ने पॉवरप्ले में 26 गेंदों का सामना किया और 84 रन बनाए। वहीं, हैदराबाद के युवा बल्लेबाज ने 10 गेंदों में 40 रन बनाए। हालांकि, अगले ओवर में कुलदीप यादव ने उन्हें अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। अभिषेक ने इस मुकाबले में 46 रनों की पारी खेली। हालांकि, वह अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए। इस दौरान उन्होंने 383.33 के तूफानी स्ट्राइक रेट से दो चौके और छह छक्के लगाए। 

पॉवरप्ले में हैदराबाद के लिए हेड का सबसे बड़ा निजी स्कोर
वहीं, ट्रेविस हेड मात्र 32 गेंदों में 89 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें भी कुलदीप ने ही आउट किया। हेड ने 278.12 के स्ट्राइक रेट से 11 चौके और छह छक्के लगाए। हेड ने पॉवरप्ले में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाया।

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पॉवरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर
84(26) – ट्रैविस हेड बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 2024*
62*(25) – डेविड वार्नर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, हैदराबाद, 2019
59*(20) – ट्रैविस हेड बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024
59*(23) – डेविड वार्नर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, हैदराबाद, 2015
* केवल सुरेश रैना (2024 में 87 बनाम पंजाब किंग्स) ने पॉवरप्ले में ट्रैविस हेड से अधिक रन बनाए हैं।

हेड ने संयुक्त रूप से बनाया सबसे तेज अर्धशतक
दिल्ली के खिलाफ खेले गए इस मैच में ट्रेविस हेड ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह अभिषेक शर्मा के साथ संयुक्त रूप से हैदराबाद के लिए सबसे पचासा जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। मुंबई के खिलाफ अभिषेक ने 16 गेंदों में पचासा ठोका था।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज आईपीएल अर्द्धशतक (गेंदों द्वारा)
16 – अभिषेक शर्मा बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024
16 – ट्रैविस हेड बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, आज*
18 – ट्रैविस हेड बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024
20 – डेविड वार्नर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, हैदराबाद, 2015
20 – डेविड वार्नर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, हैदराबाद, 2017