200+ रन बचाते हुए मुंबई का 100% जीत का रिकॉर्ड, बिना किसी के अर्धशतक के सबसे बड़ा T20 स्कोर भी बनाया

IPL 2024: Mumbai Indians records and stats vs Delhi Capitals, 96 runs last 5 overs, Romario Shepherd 20th over

मुंबई। आईपीएल 2024 का 20वां मैच वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 234 रन का स्कोर बनाया। इतने स्कोर के साथ ही मुंबई ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। एक वक्त मुंबई का स्कोर 17 ओवर में चार विकेट पर 167 रन था और ऐसा लग रहा था कि टीम 200-210 के स्कोर पर पहुंच पाएगी। हालांकि, डेथ ओवर में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इतने विशाल स्कोर तक पहुंच पाया। इन दोनों की बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई ने आखिरी पांच ओवर में 96 रन बनाए।

मुंबई की पारी में खास बात यह रही कि कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया, इसके बावजूद टीम ने इतना विशाल स्कोर खड़ा किया। यह टी20 में बिना किसी बल्लेबाज के अर्धशतक लगाए सबसे बड़ा स्कोर भी है। वहीं, मुंबई ने यह मैच 29 रन से अपने नाम किया। इस जीत के साथ मुंबई ने आईपीएल में 200+ रन के स्कोर को बचाते हुए अपने 100 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा है। मुंबई ने 14 बार 200+ रन के स्कोर को बचाया है और सभी 14 मैचों में जीत हासिल की है।

टी20 में व्यक्तिगत 50+ स्कोर के बिना उच्चतम टीम स्कोर

स्कोरटीमखिलाफजगह, साल
234/5मुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्समुंबई, 2024
226/5समरसेटकेंटकैंटरबरी, 2018
221/5ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंडसिडनी, 2007
221/5सेंट्रल डिस्ट्रिक्टनॉर्दर्न डिस्ट्रिक्टनेपियर, 2019

मुंबई का तीसरा उच्चतम स्कोर

IPL 2024: Mumbai Indians records and stats vs Delhi Capitals, 96 runs last 5 overs, Romario Shepherd 20th over

टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड – फोटो : IPL 

234 रन मुंबई का तीसरा उच्चतम स्कोर है। इससे पहले उन्होंने इसी सीजन हैदराबाद के खिलाफ 246/5 का स्कोर बनाया था। हालांकि, उस मैच में मुंबई की टीम को हार मिली थी। वहीं, 2021 में अबू धाबी में मुंबई ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 235/9 का स्कोर बनाया था, जो की दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

आईपीएल में मुंबई के सबसे बड़े स्कोर

स्कोरखिलाफजगह, साल
246/5सनराइजर्स हैदराबादहैदराबाद, 2024
235/9सनराइजर्स हैदराबादअबू धाबी, 2021
234/5दिल्ली कैपिटल्समुंबई, 2024
223/6पंजाब किंग्समुंबई, 2017
IPL 2024: Mumbai Indians records and stats vs Delhi Capitals, 96 runs last 5 overs, Romario Shepherd 20th over

मुंबई बनाम दिल्ली – फोटो : IPL 

मुंबई ने 200+ स्कोर की लगाई झड़ी
यह आईपीएल में मुंबई का 24वां 200+ का स्कोर रहा। वह इस मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गया है। मुंबई के अलावा बेंगलुरु ने भी 24 बार ही आईपीएल में 200+ का स्कोर बनाया है। इस लिस्ट में शीर्ष पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है। उसने 29 बार ऐसा किया है। वहीं, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 200+ के स्कोर के मामले में मुंबई ने बेंगलुरु की बराबरी की। आरसीबी ने जहां पंजाब किंग्स के खिलाफ छह बार ऐसा किया है, वहीं, मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ आईपीएल में छह बार 200+ का स्कोर बनाया है। 

आईपीएल में सर्वाधिक 200+ का स्कोर

  • 29 बार: चेन्नई सुपर किंग्स
  • 24 बार: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • 24 बार: मुंबई इंडियंस
  • 22 बार: पंजाब किंग्स
  • 21 बार: कोलकाता नाइट राइडर्स

आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 200+ का स्कोर

कितनी बारटीमखिलाफ
6रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुपंजाब किंग्स
6मुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्स
IPL 2024: Mumbai Indians records and stats vs Delhi Capitals, 96 runs last 5 overs, Romario Shepherd 20th over

मुंबई की टीम – फोटो : IPL 

आखिरी पांच ओवर में मुंबई के बल्लेबाजों का तूफान
मुंबई ने आखिरी पांच ओवर में 96 रन बनाए। यह आईपीएल में किसी टीम द्वारा आखिरी पांच ओवर में बनाए गए दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं। इस मामले में मुंबई ने अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी की। इस लिस्ट में शीर्ष पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम है। उसने 2016 में बेंगलुरु में गुजरात लायंस के खिलाफ आखिरी पांच ओवर में 112 रन बनाए थे। वहीं, मुंबई ने दो बार ऐसा किया है। उसने 2023 में पंजाब के खिलाफ और अब दिल्ली के खिलाफ आखिरी पांच ओवर में 96 रन बनाए। 

आखिरी 5 ओवर में एक टीम द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन

कितने रनटीमखिलाफजगह, साल
112रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुगुजरात लायंसबेंगलुरु, 2016
96मुंबई इंडियंसपंजाब किंग्समुंबई, 2023
96मुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्समुंबई, 2024
91कोलकाता नाइट राइडर्सरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुकोलकाता, 2019
IPL 2024: Mumbai Indians records and stats vs Delhi Capitals, 96 runs last 5 overs, Romario Shepherd 20th over

रोहित शर्मा – फोटो : IPL 

रोहित खास क्लब में शामिल हुए
रोहित शर्मा ने 49 रन की पारी खेलने के साथ ही खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह एक से ज्यादा टीम के खिलाफ आईपीएल में एक हजार पूरे करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले डेविड वॉर्नर ने पंजाब और कोलकाता के खिलाफ, विराट कोहली ने दिल्ली और चेन्नई के खिलाफ हजार रन बनाए हैं। रोहित ने दिल्ली के अलावा कोलकाता के खिलाफ 1000+ रन बनाए हैं। दिल्ली की टीम इस सीजन पहली बार पावरप्ले में विकेट नहीं ले सकी।

आईपीएल में एक से ज्यादा विरोधियों के खिलाफ 1000+ रन

  • डेविड वॉर्नर vs पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स
  • विराट कोहली vs दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स
  • रोहित शर्मा vs कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स – फोटो : IPL 

मुंबई ने दिल्ली को 29 रन से हराया
मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की पहली जीत हासिल की है। आईपीएल 2024 के 20वें मैच में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 234 रन बनाए थे। एक वक्त मुंबई का स्कोर 17 ओवर में चार विकेट पर 167 रन था। इसके बाद डेथ ओवर में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इतने विशाल स्कोर तक पहुंच पाया।

आखिरी पांच ओवर में मुंबई ने 96 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड ने एनरिक नॉर्त्जे के 20वें ओवर में 32 रन बनाए थे जो दिल्ली के लिए हार का कारण बना। 235 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 205 रन ही बना सकी। 19वें ओवर तक दिल्ली ने 201 रन बनाए थे, जबकि मुंबई ने 202 रन बनाए थे। शेफर्ड का 32 रन निर्णायक साबित हुआ।

पांच मैचों में चौथी हार के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर लुढ़क गई है। वहीं, लगातार तीन मैच हारने के बाद पहली जीत दर्ज कर मुंबई की टीम आठवें स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली का अगला मैच 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाएंट्स से इकाना में है। वहीं, मुंबई की टीम 11 अप्रैल को वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी।