छत्तीसगढ़: अज्ञात लोगों ने भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली; अस्पताल में कराया गया भर्ती

Rajnandgaon News Young man shot by unknown people

राजनांदगांव। जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी इलाके में भाजपा कार्यकर्ता को गोली लगने का मामला सामने आया है। बोदरा के जंगल में 45 वर्षीय सगुन सिंह सलामे को गोली मारी गई है। गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।