छत्तीसगढ़: सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों का हमला, एक नक्सली के मारे जाने की खबर; सर्च ऑपरेशन जारी

सुकमा। जिले के बुर्कालंका में शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि जवानों ने मृत नक्सली के शव को भी बरामद कर लिया है।

हालांकि, मारे गए नक्सली की शिनाख्त नहीं हुई है। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर शुक्रवार रात को टीम बुर्कालंका इलाके में निकली थी। शनिवार सुबह जवानों पर नक्सलियों ने हमला बोल दिया। जिस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।