
बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, उपनेता बने विजय सिन्हा।
पटना।कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के बाद सीएम के मुंह से पीएम की प्रशंसा और रोहिणी आचार्या के संदेश के साथ जिस ‘खेला’ ने रंग दिखाया, अब उसका परिणाम सामने हैं। कुछ देर बाद राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है।
शाम पांच बजे शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह
राजभवन के राजेंद्र मंडपम में भाजपा, जदयू और हम के विधायक पहुंच रहे हैं। एनडीए के कई नेता भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हैं। शाम पांच बजे से समारोह की शुरुआत होगी। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को शपथ दिलाएंगे। राजभवन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, बिना पास किसी को अंदर आने की इजाजत नहीं है। राजभवन के बाहर भाजपा और जदयू समर्थकों की भीड़ भी जुटने लगी हैं। भाजपा समर्थक श्रीराम के जयकारे लगा रहे हैं।
डिप्टी सीएम के लिए चल रहा इनका नाम
सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, डॉ. प्रेम कुमार, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, संतोष कुमार सुमन (हम) और निर्दलीय विधायक सुमित सिंह का नाम चल रहा है।सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे।
नई सरकार बनाने के लिए नीतीश कुमार ने 128 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा है। इसमें भाजपा के 78, जदयू के 45, हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा के चार के साथ इकलौते निर्दलीय विधायक हैं। इसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि कांग्रेस के नंबर वन नेता राहुल गांधी तक का कॉल आने पर भी मांझी ने महागठबंधन की ओर जाने का फैसला नहीं किया।