कप्तान रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, इस मामले में धोनी-सरफराज की बराबरी की, शिवम दुबे के नाम बड़ी उपलब्धि

इंदौर। अफगानिस्तान पर इंदौर में खेले गए दूसरे टी20 में जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। इस मैच में जीत के साथ ही कप्तान रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। हिटमैन ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद और भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की है। वहीं, शिवम दुबे ने विराट कोहली की बराबरी की है। आइए उन रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं…

रोहित ने बनाया रिकॉर्ड

IND vs AFG: Captain Rohit Sharma equaled Dhoni-Sarfaraz record, Shivam Dubey big achievement

यशस्वी, दुबे और कप्तान रोहित – फोटो : सोशल मीडिया 

36 साल के रोहित ने लगातार 10 द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीतने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे कप्तान बन गए हैं। इससे पहले सरफराज ने यह रिकॉर्ड बनाया था। अफगानिस्तान पर सीरीज जीत रोहित की बतौर कप्तान 12वीं द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीत थी। यह भी एक नया रिकॉर्ड है। इसके साथ ही उन्होंने धोनी के बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टी20 जीतने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 72 मैच खेले थे और 41 जीते थे। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने 53 मैच खेले हैं और 41 जीते हैं। तीसरे नंबर पर 30 जीत के साथ विराट कोहली हैं।

कप्तानमैचजीतेहारेटाईबेनतीजा
एमएस धोनी72412812
रोहित शर्मा53411200
विराट कोहली50301622
हार्दिक पांड्या1610510
सूर्यकुमार यादव75200
IND vs AFG: Captain Rohit Sharma equaled Dhoni-Sarfaraz record, Shivam Dubey big achievement

शिवम दुबे और यशस्वी जयसवाल – फोटो : BCCI 

शिवम दुबे ने की कोहली की बराबरी
भारत की जीत के हीरो में से एक रहे शिवम दुबे ने नाबाद 63 रन की पारी खेली और एक विकेट भी लिया। पिछले मैच में भी उन्होंने नाबाद 60 रन बनाए थे और एक विकेट लिया था और एक खास सूची में शामिल हुए थे। शिवम एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अर्धशतक लगाने और विकेट लेने वाले कुछ खास भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए थे। हालांकि, अब दूसरी बार ऐसा करके उन्होंने विराट कोहली की बराबरी कर ली है। अब उनसे आगे सिर्फ युवराज सिंह हैं, जिन्होंने तीन बार ऐसा किया था। उन्होंने 2009 और 2012 में यह उपलब्धि हासिल की थी। वहीं, विराट कोहली ऐसा दो बार कर चुके हैं। उन्होंने 2012 और 2016 में यह रिकॉर्ड बनाया था।

एक T20I मैच में अर्धशतक और एक विकेट लेने वाले खिलाड़ी

  • युवराज सिंह (50 रन, 1 विकेट): vs न्यूजीलैंड (2009)
  • युवराज सिंह (60* रन, 3 विकेट): vs श्रीलंका (2009)
  • युवराज सिंह (72 रन, 1 विकेट): vs पाकिस्तान (2012)
  • विराट कोहली (78* रन, 1 विकेट): vs पाकिस्तान (2012)
  • विराट कोहली (89* रन, 1 विकेट): vs वेस्टइंडीज (2016)
  • शिवम दुबे (60* रन, 1 विकेट): vs अफगानिस्तान (2024)
  • शिवम दुबे (63* रन, 1 विकेट): vs अफगानिस्तान (2024)
  • हार्दिक पांड्या (71* रन, 1 विकेट): vs ऑस्ट्रेलिया (2022)

मैच में क्या हुआ?

IND vs AFG: Captain Rohit Sharma equaled Dhoni-Sarfaraz record, Shivam Dubey big achievement

भारतीय टीम – फोटो : सोशल मीडिया 

मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 172 रन बनाए। गुलबदिन नईब ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। अपनी 35 गेंद की पारी में उन्होंने पांच चौके और चार छक्के लगाए। वहीं, नजीबुल्लाह जादरान ने 21 गेंद में 23 रन और करीम जनत 10 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मुजीब उर रहमान ने नौ गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 21 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए। वहीं, रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले। शिवम दुबे को एक विकेट मिला।

भारत की पारी
जवाब में भारत ने 15.4 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित लगातार दूसरे टी20 में खाता खोले बिना आउट हुए। वहीं, 14 महीने बाद टी20 में वापसी कर रहे विराट कोहली ने 16 गेंद में पांच चौके की मदद से 29 रन की पारी खेली। यशस्वी जायसवाल ने शिवम दुबे के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी निभाई। यशस्वी ने 34 गेंद में पांच चौके और छह छक्के की मदद से 68 रन की तूफानी पारी खेली। जितेश खाता नहीं खोल सके। वहीं, दुबे 32 गेंद में पांच चौके और चार छक्के की मदद से 63 रन बनाकर नाबाद रहे। रिंकू नौ रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान की ओर से करीम जनत ने दो विकेट लिए। वहीं, फजलहक फारूकी और नवीन उल हक को एक-एक विकेट मिला।