छत्तीसगढ़: 11.76 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 3,716 करोड़, CM साय ने बटन दबाकर ट्रांसफर की राशि; 2 साल का बकाया धान बोनस मिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 11 लाख 76 हजार 815 लाख किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बटन दबाकर 3716 करोड़ 38 लाख 96 हजार रुपए किसानों के खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर किए। किसानों को प्रति क्विंटल 300 रुपए की दर से बोनस राशि दी गई है।

अभनपुर विधानसभा के ग्राम बेंद्री में आयोजित धान बोनस राशि वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए. इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्राम बेन्द्री में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टालों का अवलोकन किया. साय ने स्टॉल पर मौजूद विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों से योजनाओं की जानकारी ली.

कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा ने की. कार्यक्रम में विधायक इंद्रकुमार साहू, खुसवंत साहेब, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए.

अभनपुर में धान बोनस राशि वितरण समारोह आयोजित किया गया। - Dainik Bhaskar

अभनपुर में धान बोनस राशि वितरण समारोह आयोजित किया गया।