राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का एलान, शमी समेत 26 को अर्जुन अवॉर्ड, सात्विक-चिराग को खेल रत्न

National Sports Awards announced, Shami Arjun Award; Badminton star pair Satwik, Chirag Khel Ratna Awards

नई दिल्ली। खेल पुरस्कारों के लिए नाम का एलान हो गया है। भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न सम्मान के लिए भारत के दो युवा बैडमिंटन स्टार को चुना गया है। इस साल के लिए खेल रत्न पुरस्कार चिराग शेट्टी और सात्विकसाइराज रैंकीरेड्डी को दिया जाएगा। इन दोनों ने दुनिया भर में बैडमिंटन युगल में भारत का नाम रोशन किया है। खेल मंत्रालय ने इन सभी नामों की पुष्टि की है। 

सभी खिलाड़ी जनवरी में सम्मानित किए जाएंगे और इसके लिए विशेष आयोजन होता है। उसी दौरान यह खेल पुरस्कार दिए जाएंगे। खिलाड़ी राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किए जाएंगे। खेल मंत्रालय के मुताबिक 26 एथलीट्स अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित होंगे। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों का चयन उस साल उनके प्रदर्शन को देखकर किया जाता है। खेल विभाग उनके नाम की सिफारिश करती है। अर्जुन अवॉर्ड्स पाने वालों कि लिस्ट में लंबी कूद के एथलीट श्रीशंकर, स्टार पैरा एथलीट शीतल देवी, स्टार महिला हॉकी प्लेयर सुशीला चानू समेत 26 एथलीट्स शामिल हैं।

खेल मंत्रालय के मुताबिक, अलग-अलग समितियों की सिफारिशों के आधार पर और पूरी जांच पड़ताल के बाद सरकार ने इन सभी खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को अवॉर्ड के लिए चुना है। मंत्रालय ने सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं की सूची भी जारी की है। 

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार में सम्मानित किए जाएंगे ये एथलीट

खेल रत्न अवॉर्ड

नामखेल
चिराग शेट्टीबैडमिंटन
सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डीबैडमिंटन

अर्जुन अवॉर्ड

नामखेल
ओजस प्रवीण देवतालेतीरंदाजी
आदिति गोपीचंद स्वामीतीरंदाजी
श्रीशंकरएथलेटिक्स
पारुल चौधरीएथलेटिक्स
मोहम्मद हुसामुद्दीनबॉक्सिंग
आर वैशालीशतरंज
मोहम्मद शमीक्रिकेट
अनुश अग्रवालघुड़सवारी
दिव्यकृति सिंहघुड़सवारी ड्रेसेज
दीक्षा डागरगोल्फ
कृष्ण बहादुर पाठकहॉकी
सुशीला चानुहॉकी
पवन कुमारकबड्डी
रितु नेगीकबड्डी
सरीनखो-खो
पिंकीलॉन बॉल्स
ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमरशूटिंग
ईशा सिंहशूटिंग
हरिंदर पाल सिंहस्क्वैश
अयहिका मुखर्जीटेबल टेनिस
सुनील कुमाररेसलिंग
अंतिमरेसलिंग
रोशी बिना देवीवुशु
शीतल देवीपैरा आर्चरी
अजय कुमारब्लाइंड क्रिकेट
प्राची यादवपैरा कैनोइंग