छत्तीसगढ़: शाह ने लिखी प्रदेश के मुख्यमंत्री की स्क्रिप्ट, विष्णुदेव साय के CM बनने के पीछे डा. रमन सिंह, अरुण साव बन सकते हैं डिप्टी सीएम

रायपुर। आखिरकार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बन गए, लेकिन ये फैसला इतना आसान नहीं था। मुख्यमंत्री की दौड़ में डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, रामविचार नेताम, गोमती साय और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी थे। पार्टी ने आदिवासी समाज से पहली बार मुख्यमंत्री चुना। मुख्यमंत्री की स्क्रिप्ट लिखने में अमित शाह की अहम भूमिका थी।