
स्टोक्स, आर्चर, हार्दिक और हर्षल – फोटो : सोशल मीडिया
नई दिल्ली। आईपीएल 2024 को लेकर अभी से ही माहौल बनना शुरू हो गया है। आईपीएल फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों की नीलामी से पहले रिटेन किए गए खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी कर दी है। नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में आयोजित होगी। चेन्नई सुपरकिंग्स ने सबसे पहले अपने खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की इसके बाद अन्य टीमों ने भी अपने रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। जानें किस टीम ने किसे रिलीज किया है।
चेन्नई सुपरकिंग्सः बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू (रिटायर्ड), ड्वेन प्रिटोरियस, भगत वर्मा, शुभ्रांशु सेनापति, आकाश सिंह, काइल जेमीसन, सिसांदा मगाला।
दिल्ली कैपिटल्स: राइली रूसो, चेतन सकारिया, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, फ्लिप सॉल्ट, मुस्तफिजुर रहमान, कमलेश नागरकोटी, रिपल पटेल, सरफराज खान, अमन खान, प्रियम गर्ग।
राजस्थान रॉयल्स: जो रूट, अब्दुल बासिथ, जेसन होल्डर, आकाश वशिष्ठ, कुलदीप यादव, ओबेड मैकॉय, मुरुगन अश्विन, केसी करियप्पा, केएम आसिफ।
पंजाब किंग्स: भानुका राजपक्षा, मोहित राठी, बलतेज ढांडा, राज अंगद बावा और शाहरुख खान।
कोलकाता ने 12 खिलाड़ियों को रिलीज किया
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12 खिलाड़ियों को रिलीज किया। इनमें शाकिब अल हसन, लिटन दास, आर्या देसाई, डेविड वीज, एन जगदीशन, मनदीप सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, शार्दुल ठाकुर, लोकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, जॉनसन चार्ल्स और टिम साउदी के नाम शामिल हैं।
हैदराबाद ने 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया
सनराइजर्स हैदराबाद ने छह खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें हैरी ब्रूक, समर्थ व्यास, कार्तिक त्यागी, विवरांत शर्मा, अकील हुसौन, आदिल रशीद के नाम शामिल हैं।
लखनऊ ने 10 खिलाड़ियों को रिलीज किया
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने नौ खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें जयदेव उनादकट, डेनियल सैम्स, मनन वोहरा, स्वप्निल सिंह, करन शर्मा, अर्पित गुलेरिया, सुर्यांश शेडगे, करुण नायर के नाम शामिल हैं। इसके अलावा आवेश खान नौवें खिलाड़ी हैं। उन्हें राजस्थान को ट्रेड किया गया और उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को शामिल किया गया। 10वें खिलाड़ी रोमारियो शेफर्ड हैं, जिन्हें मुंबई ने अपनी टीम में ट्रेड किया है।
गुजरात ने हार्दिक को रिटेन किया
गुजरात टाइटंस ने अपने कप्तान हार्दिक पांड्या को रिटेन किया है। इससे पहले हार्दिक के मुंबई जाने की अटकलें थीं। कहा जा रहा था कि मुंबई ट्रेड से हार्दिक को ले सकती थी। हालांकि, अब यह सब खत्म हो चुका है। हार्दिक को रिटेन किया गया है। यानी अगले सीजन भी हार्दिक गुजरात की कप्तानी करते दिखेंगे। गुजरात ने आठ खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें यश दयाल, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ और दासुन शनाका के नाम शामिल हैं।
मुंबई ने 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया
मुंबई इंडियंस ने 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें मोहम्मद अरशद खान, रमनदीप सिंह, रितिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन यानसेन, जे रिचर्ड्सन, राइली मेरिडिथ, क्रिस जॉर्डन और संदीप वॉरियर के नाम शामिल हैं। रोहित शर्मा ही बतौर कप्तान दिखाए गए हैं। यानी अगले सीजन भी वह कप्तानी करना जारी रखेंगे। इससे पहले खबर आ रही थी कि हार्दिक को ट्रेड से लेकर उन्हें कप्तान बनाया जा सकता है।