WC 2023: आईसीसी ने विश्व कप की सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी, छह भारतीयों को मिली जगह, रोहित शर्मा को बनाया कप्तान

WC 2023 ICC selected best team of World Cup virat kohli shami bumrah kl rahul got place Rohit Sharma captain

नई दिल्ली। विश्व कप के समापन के बाद आईसीसी ने टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी है। उसने भारत के कप्तान रोहित शर्मा को अपनी टीम की कमान सौंपी है। छह भारतीय खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया गया है। वहीं, विजेता ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ दो खिलाड़ी ही चुने गए हैं। दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के एक-एक खिलाड़ी इस टीम में अपनी जगह बना पाए हैं। पाकिस्तान, इंग्लैंड, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड के किसी खिलाड़ी को नहीं चुना गया है।

भारतीय खिलाड़ियों में रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और केएल राहुल को इस टीम में जगह मिली है। ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और एडम जम्पा अपनी जगह बनाने में सफल हुए। चयन पैनल में इयान बिशप, कैस नायडू, शेन वॉटसन (कमेंटेटर), वसीम खान (आईसीसी महाप्रबंधक, क्रिकेट) और सुनील वैद्य (पत्रकार) शामिल थे।

WC 2023 ICC selected best team of World Cup virat kohli shami bumrah kl rahul got place Rohit Sharma captain

रोहित शर्मा – फोटो : सोशल मीडिया 

रोहित ने बनाए 597 रन
भारत के कप्तान रोहित ने विश्व कप में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और 11 मैचों में 125 की शानदार स्ट्राइक रेट से 597 रन बनाए। दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निराशाजनक शुरुआत की थी। उसे पीछे छोड़ते हुए उन्होंने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 84 गेंदों में 131 रन की तूफानी पारी के साथ प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 86 रन की पारी खेली थी।

डिकॉक चुने गए दूसरे ओपनर
दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक को दूसरा ओपनर चुना गया है। उन्होंने इस टूर्नामेंट के बाद वनडे से संन्यास ले लिया। डिकॉक एक विश्व कप में 500 रन बनाने के साथ-साथ विकेटकीपर के रूप में 20 शिकार करने वाले पहले खिलाड़ी बने। 

WC 2023 ICC selected best team of World Cup virat kohli shami bumrah kl rahul got place Rohit Sharma captain

विराट कोहली – फोटो : सोशल मीडिया 

कोहली बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
विश्व कप की समाप्ति के बाद प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीतने वाले विराट कोहली को भी टीम में जगह मिली है। उन्होंने 95.62 की औसत से 765 रन बनाए। विराट एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा। तेंदुलकर ने 2003 में 673 रन बनाए थे। दुर्भाग्य से सचिन और विराट दोनों को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही हार का सामना करना पड़ा।

WC 2023 ICC selected best team of World Cup virat kohli shami bumrah kl rahul got place Rohit Sharma captain

क्विंटन डिकॉक – फोटो : सोशल मीडिया 

खिलाड़ीदेशप्रदर्शन
क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर)दक्षिण अफ्रीका594 रन
रोहित शर्मा (कप्तान)भारत597 रन
विराट कोहलीभारत765 रन
डेरिल मिचेलन्यूजीलैंड552 रन
केएल राहुलभारत452 रन
ग्लेन मैक्सवेलऑस्ट्रेलिया400 रन, 6 विकेट
रवींद्र जडेजाभारत120 रन, 16 विकेट
जसप्रीत बुमराहभारत20 विकेट
दिलशान मदुशंकाश्रीलंका21 विकेट
एडम जम्पाऑस्ट्रेलिया23 विकेट
मोहम्मद शमीभारत24 विकेट
गेराल्ड कोएत्जी (12वें खिलाड़ी)दक्षिण अफ्रीका20 विकेट