
अहमदाबाद।विश्व कप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम 50 ओवर में 240 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 50 ओवर में 241 रन बनाने हैं।
दूसरे ओवर में वॉर्नर आउट
भारत को पहली सफलता मोहम्मद शमी ने दिलाई। उन्होंने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर डेविड वॉर्नर को आउट कर दिया। वॉर्नर तीन गेंद पर सात रन बनाकर आउट हुए।
बुमराह ने मार्श को किया आउट
भारत को दूसरी सफलता जसप्रीत बुमराह ने दिलाई। उन्होंने पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर मिचेल मार्श को आउट कर दिया। मार्श 15 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए। विकेटकीपर केएल राहुल ने उनका कैच लिया। मार्श के आउट होने के बाद स्टीव स्मिथ क्रीज पर आए।
स्मिथ पवेलियन लौटे
भारत को तीसरी सफलता जसप्रीत बुमराह ने ही दिलाई। उन्होंने सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर स्टीव स्मिथ को आउट कर दिया। स्मिथ नौ गेंद पर चार रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए।