
अहमदाबाद।विश्व कप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत के तीन विकेट गिर गए हैं। विराट कोहली और केएल राहुल क्रीज पर हैं।
श्रेयस अय्यर भी पवेलियन लौटे
भारत को तीसरा झटका श्रेयस अय्यर के रूप में लगा। वह 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर पवेलियन लौट गए। अय्यर को कमिंस ने विकेटकीपर जोश इंगलिश के हाथों कैच कराया। वह तीन गेंद पर चार रन ही बना सके।
रोहित शर्मा को मैक्सवेल ने किया आउट
भारत को दूसरा झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। वह 10वें ओवर के चौथे ओवर में आउट हो गए। ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर ट्रेविस हेड ने उनका कैच लिया। रोहित के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए।