
सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला अपने पति को छोड़कर दूसरे शख्स के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थी। पुलिस ने उसके प्रेमी को हिरासत में लिया है।

