चक्रवात मिधिली गहरे दबाव के चलते कमजोर हुआ, IMD ने उत्तरी राज्यों के लिए जारी किया बारिश का रेड अलर्ट

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान मिधिली कमजोर होकर त्रिपुरा और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर मैजडीकोर्ट (बांग्लादेश) से लगभग 50 किमी उत्तर-पूर्व, अगरतला से 60 किमी दक्षिण-पूर्व में गहरे दबाव में बदल गया है। इससे उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और 6 घंटे में दक्षिणी असम और इससे सटे मिजोरम-त्रिपुरा पर एक दबाव के रूप में कमजोर होने की संभावना है।

चक्रवात मिधिली भोला (बांग्लादेश) से लगभग 80 किमी उत्तर पूर्व, मैजडीकोर्ट (बांग्लादेश) से 30 किमी उत्तर, अगरतला से 70 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और सिलचर से 240 किमी दक्षिण पश्चिम में है। IMD के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान इसके चक्रवाती तूफान में तब्दील होने और 18 नवंबर यानी आज सुबह मोंगला और खेपुपारा के बीच बांग्लादेश तट को पार करने की संभावना है। चक्रवाती मिधिली के कारण मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए IMD ने रेड अलर्ट भी जारी कर लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है।

तमिलनाडु में दर्ज की गई भारी वर्षा

तमिलनाडु में भारी बारिश दर्ज की गई है। तिरुनेलवेली जिले के नालुमुक्कु और ओथु में 10 सेमी, कन्नाडियन एनीकट में 9 सेमी, कक्काची में 8 सेमी और मंजोलाई में 7 सेमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार तक नागालैंड, मणिपुर, असम और मेघालय में भी बारी बारिश होगी। वहीं, 18 नवंबर की सुबह हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हो सकती है।

18 नवंबर को दक्षिणी असम और पूर्वी मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना। आईएमडी के मुताबिक, 20 नवंबर तक तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है। 19 और 20 नवंबर को ताजा पूर्वी लहर के कारण तमिलनाडु और केरल में भारी वर्षा होने की संभावना है। मछुआरों को शनिवार तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है।