
रायगढ़। जिले में 35 साल की विवाहित महिला से गैंगरेप की वारदात हुई है। करमा त्योहार से मेला देखकर महिला घर लौट रही थी। इस दौरान सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर 2 युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

