पाकिस्तान में 2 जगह 3 फिदायीन हमले, 59 की मौत, नमाज और ईद-ए-मिलाद के जुलूस में शामिल हुए थे; बलूचिस्तान में ही 55 की जान गई

पेशावर। पाकिस्तान में शुक्रवार को 2 जगहों पर 3 ब्लास्ट हुए। पहला धमाका बलूचिस्तान में एक मस्जिद के पास हुआ। ये आत्मघाती हमला था। इसमें एक DSP समेत 55 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग घायल हुए हैं। हमले के वक्त लोग ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस के लिए इकट्ठा हुए थे।

दूसरा और तीसरा धमाका खैबर पख्तूनख्वा के हंगू शहर की मस्जिद और एक पुलिस स्टेशन में हुआ। दोनों ही फिदायीन हमले थे। यहां एक पुलिस अफसर समेत 4 लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमाके के बाद मस्जिद की छत गिर गई। यहां 30-40 लोग मलबे में दबे हुए हैं। 12 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है।

सबसे पहले बलूचिस्तान में हुए धमाके की तस्वीरें देखें…

मस्जिद के पास हुए धमाके में बच्चे भी घायल हुए हैं। - Dainik Bhaskar

मस्जिद के पास हुए धमाके में बच्चे भी घायल हुए हैं।

आत्मघाती हमले में घायल हुए लोगों को मस्तुंग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - Dainik Bhaskar

आत्मघाती हमले में घायल हुए लोगों को मस्तुंग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुसाइड ब्लास्ट में मरने वालों में एक पुलिस अफसर भी शामिल है। - Dainik Bhaskar

सुसाइड ब्लास्ट में मरने वालों में एक पुलिस अफसर भी शामिल है।

जरूरत पड़ने पर घायलों को कराची शिफ्ट किया जाएगा। - Dainik Bhaskar

जरूरत पड़ने पर घायलों को कराची शिफ्ट किया जाएगा।

बलूचिस्तान धमाके में घायल लोगों का इलाज करवाएगी सरकार 
पहला धमाका बलूचिस्तान के मस्तुंग शहर में हुआ। यहां के असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि ब्लास्ट DSP नवाज गिशकोरी की कार के पास हुआ। जियो न्यूज के मुताबिक, हमले में जिस पुलिस ऑफिसर की मौत हुई है वो DSP नवाज ही हैं।

बलूचिस्तान के कार्यवाहक सूचना मंत्री जन अचकजई ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। जरूरत पड़ी तो उन्हें कराची शिफ्ट किया जाएगा। घायलों के इलाज की पूरी जिम्मेदारी सरकार उठाएगी।

बलूचिस्तान में 3 दिन का शोक 
बलूचिस्तान के चीफ मिनिस्टर ने पूरे प्रांत में 3 दिन के शोक का ऐलान किया है। बलूचिस्तान में एक्टिव आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी TTP ने कहा है कि इस विस्फोट के पीछे उनका हाथ नहीं है।

अब खैबर पख्तूनख्वा में हुए धमाके की तस्वीरें देखें…

धमाके के बाद मस्जिद की छत गिर गई। मलबे में 30-40 लोगों के दबे होने की आशंका है। - Dainik Bhaskar

धमाके के बाद मस्जिद की छत गिर गई। मलबे में 30-40 लोगों के दबे होने की आशंका है।

सूचना मंत्री बोले- विदेशी ताकतों की मदद से बलूचिस्तान में शांति भंग कर रहे दुश्मन
बलूचिस्तान के कार्यवाहक सूचना मंत्री जन अचकजई ने कहा- हमारे दुश्मन विदेशी ताकतों की मदद से बलूचिस्तान में धार्मिक जगहों को निशाना बनाकर शांति भंग करना चाहते हैं। इस तरह के हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। बलूचिस्तान में सरकार के मंत्रियों और दूसरे कई नेताओं ने हमले की निंदा की है।

पाकिस्तान के PM, राष्ट्रपति ने हमले की निंदा की
पाकिस्तान के केयरटेकर प्रधानमंत्री अनवार-उल-हक काकड़ ने भी मस्जिद के पास हुए हमले की निंदा की है। काकड़ ने मरने वालों के परिजन के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को घायलों को हरसंभव मदद पहुंचाने का आदेश दिया है। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने दुख जताया है।

जुलाई में पॉलिटिकल रैली के दौरान हुए आत्मघाती हमले में करीब 54 लोगों की मौत हुई थी। - Dainik Bhaskar

जुलाई में पॉलिटिकल रैली के दौरान हुए आत्मघाती हमले में करीब 54 लोगों की मौत हुई थी।

जुलाई में भी हुआ था आत्मघाती हमला
इस महीने की शुरुआत में भी मस्तुंग में एक ब्लास्ट हुआ था। इसमें JUI-F के लीडर हफीज हमदुल्लाह सहित 11 लोग घायल हुए थे। वहीं, जुलाई में खैबर पख्तूनख्वा में एक पॉलिटिकल रैली के दौरान आत्मघाती हमला हुआ था। इसमें 23 बच्चों सहित करीब 54 लोगों की मौत हुई थी। वहीं 400 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। आतंकी संगठन ISIS ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।