
बलौदाबाजार। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बलौदाबाजार में आयोजित कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में पारंपरिक पंथी नृत्य से स्वागत किया गया। खड़गे का यह 21 दिन में दूसरा और अध्यक्ष बनने के बाद चौथा दौरा है। खड़गे सभा को संबोधित कर रहे हैं।
खड़गे के भाषण की प्रमुख बातें
- बलौदाबाजार में आज 2300 करोड़ की योजना लागू की गई।
- 15 साल में रमन सिंह ने यहां की सुध नहीं ली। आज यहां नड्डा और अमित शाह भी गए।
- भाजपा की सरकार ने मजदूरों को कमजोर किया, हमने उन्हें उनका हक दिया।
- इतिहास में सम्मान वही पाते हैं, जो गरीबों के लिए लड़ते हैं। लेकिन जो गरीबों को खत्म करने की बात करते हैं, वो खत्म हो जाते हैं।
- राजीव गांधी के कार्यकाल के समय महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत रिजर्वेशन लाया गया था तो भी बीजेपी ने विरोध किया।
- भाजपा के पास इच्छा शक्ति नहीं। कांग्रेस जो भी काम करती है दिल से करती है। लोगों के लिए करती है।
- मोदी जी ने कहा था किसानों की आमदनी दोगुनी होगी, लेकिन नहीं हुई, न 15 लाख रुपए लोगों को मिले।
- बीजेपी के लोग संविधान को खत्म करके दूसरा संविधान लाना चाह रहे।
खड़गे ने मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना का शुभारंभ करने के साथ 266 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसके अलावा राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में राशि ट्रांसफर किया।

एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री के भाषण की बड़ी बातें
- 24 लाख 52 हजार किसान के खाते में 1895 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए।
- जिले में 266 करोड़ रुपए के 264 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।
- राजीव गांधी किसान न्याय योजना का पैसा हम हर माह की एक तारीख को देते रहे हैं, लेकिन आपकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज 28 सितंबर को खड़गे जी के हाथ से आपके खाते में ट्रांसफर किए गए।
- हमने पिछले 5 साल में 20 लाख अतिरिक्त राशनकार्ड बनवाए, 73 लाख लोगों को चावल, नमक निःशुल्क दे रहे।
- बिजली बिल हाफ योजना का लाभ सबको मिल रहा है। 83 लाख परिवारों को 60 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि सब्सिडी के रूप में दे रहे हैं।
- गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को करोड़ों रुपए, बेरोजगारी भत्ता में 147 करोड़ रुपए हमने पांच माह में दिए।
न्याय योजना की तीसरी किस्त जारी, पेंशन सहायता योजना का शुभारंभ
- 24.52 लाख किसानों को 1895 करोड़ रुपए की तीसरी किस्त जारी की।
- मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना का शुभारंभ किया।
- दस साल तक पंजीकृत रहे एवं 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके निर्माणी श्रमिकों को प्रति माह 15 सौ रुपए की पेंशन सहायता दी जाएगी।