World Cup 2023: क्या इस बार अपना अंतिम विश्व कप खेलेंगे कोहली? विराट के ‘खास दोस्त’ ने दिया यह जवाब

World Cup 2023 Will Virat Kohli play his last World Cup this time Chris Gayle gave this answer

नई दिल्ली। भारत 12 साल बाद वनडे विश्व कप की मेजबानी करने वाला है। पिछली बार 2011 में उसने श्रीलंका और बांग्लादेश के साथ मिलकर टूर्नामेंट का आयोजन किया था। यह पहला अवसर होगा जब भारत अकेले इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। यह भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का चौथा विश्व कप होगा। माना जा रहा है कि वह आखिरी बार इस टूर्नामेंट में दिखेंगे। इस बारे में जब उनके खास दोस्त वेस्टइंडीज के क्रिस गेल से पूछा गया तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। गेल का मानना है कि विराट इसके बाद एक और विश्व कप खेल सकते हैं।

विराट 2011 में विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया में थे। तब उनकी उम्र 23 साल थी। कोहली उसके बाद 2015 में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली टीम के भी सदस्य थे। उस समय महेंद्र सिंह धोनी कप्तान थे। इसके बाद 2019 में उनकी कप्तानी में टीम इंडिया सेमीफाइनल में हार गई थी। कोहली इस बार विश्व कप में 2011 में खिताब जीतने वाली टीम के एकमात्र सक्रिय सदस्य के रूप में उतरेंगे।

World Cup 2023 Will Virat Kohli play his last World Cup this time Chris Gayle gave this answer

क्रिस गेल – फोटो : @KXIPSaddaFC 

क्रिस गेल ने क्या कहा?
कोहली अपना चौथा विश्व कप खेलेंगे और गेल को लगता है कि इस स्टार बल्लेबाज के पास एक और विश्व कप खेलने की क्षमता है। गेल ने एक इंटरव्यू में कहा, “विराट कोहली के पास अभी भी एक और विश्व कप है। मुझे नहीं लगता कि यह उनका आखिरी विश्व कप होगा।” विश्व कप में मेजबान टीम की संभावनाओं पर बोलते हुए गेल ने कहा कि भारत हमेशा जीत का प्रबल दावेदार होता है, खासकर जब वे घर पर खेल रहे हों।

गेल ने कहा, ”भारत टूर्नामेंट जीतने का दावेदार है। वह इस बार घर में भी खेल रहे हैं। इस बार टूर्नामेंट बहुत दिलचस्प होने वाला है। हम वास्तव में वह टीम देखना चाहते हैं जिसे वे चुनने जा रहे हैं। सबसे पहले वे टीम का चयन करने जा रहे हैं क्योंकि बहुत से लोग दरवाजा भी खटखटा रहे हैं। भारत घरेलू मैदान पर हमेशा दावेदार रहेगा। यह भारतीय टीम पर दबाव भी डालता है।” 

World Cup 2023 Will Virat Kohli play his last World Cup this time Chris Gayle gave this answer

भारतीय टीम – फोटो : सोशल मीडिया 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत खेलेगा पहला मैच
भारत अपने अभियान की शुरुआत आठ अक्तूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। वह 15 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद में खेलेगा। टूर्नामेंट की शुरुआत इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच से पांच अक्तूबर को होगी। वहीं, 19 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा। उद्घाटन और फाइनल दोनों मैच अहमदाबाद में ही खेले जाएंगे।